आमिर खान ने किया अनाउंस, अब घर बैठे सिर्फ 50 रुपये में देख सकते हैं ‘सितारे जमीन पर’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने अनाउंस किया है कि उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इस वीकेंड सिर्फ 50 रुपये में अवेलेबल रहेगी। कोई भी घर बैठे ये फिल्म देख सकता है।

आमिर खान ने किया अनाउंस, अब घर बैठे सिर्फ 50 रुपये में देख सकते हैं ‘सितारे जमीन पर’

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने दर्शकों को सरप्राइज देने में माहिर हैं। इस बार उन्होंने इंडिपेंडेंस डे के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने अनाउंस किया है कि अब लोग घर पर अपने परिवार के साथ बैठेकर सिर्फ 50 रुपये में उनकी फिल्म ‘सीतारे जमीन पर’ पर देख सकते हैं।

किस ओटीटी पर अवेलेबल है फिल्म?

आप इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं। पहले ये फिल्म 100 रुपये में अवेलेबल थी, लेकिन इंडिपेंडेंस डे को ध्यान में रखते हुए आमिर खान ने 50% की छूट दी है। मतलब अब आप ये फिल्म सिर्फ 50 रुपये में देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘सितारे जमीन पर’ को क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यूज दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। Sacnilk के मुताबिक, भारत में इस फिल्म ने 167.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 267.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

इस फिल्म की रीमेक है ‘सितारे जमीन पर’

‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान की साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल है। इतना ही नहीं, ये स्पेनिश फिल्म ‘कैम्पियोनेस’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक भी है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 6.9 रेटिंग मिली है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।