अंदर से देखिए सिंगर विशाल ददलानी का आलीशान घर, सिंगर ने दिखाई इस मकान से भी महंगी तस्वीर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिंगर विशाल ददलानी का घर फार्महाउस का घर देखने के बाद आप शायद ख्यालों की दुनिया में खो जाए। एक आलीशान घर जिसका व्यू आपको तस्वीरों से नजर नहीं हटाने देगा। देखिए अंदर से कैसा दिखता है विशाल ददलानी का ये आलीशान घर।

vishal dadlani house inside pics see here
विशाल ददलानी का घर

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। इसके अलावा वो इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो के जज रह चुके हैं और अक्सर अपना फ्री टाइम पुणे के पास स्थित अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। हाल में फराह खान सिंगर के फार्महाउस पर पहुंचीं थी और उन्होंने उनके आलीशान घर का टूर दिया। विशाल का ये घर और खूबसूरत व्यू देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इतने सुंदर व्यू वाला घर कम ही सेलेब्रिटी के पास देखा गया है।

विशाल और फराह खान के बीच दोस्ती

फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से लेकर हैपी न्यूइयर तक में विशाल ने काम किया था। दोनों के बीच दोस्ती फिल्मों के दौरान हुई। फराह ने बताया कि वो पहले कई दफा विशाल के इस घर में आकर ठहर चुकी हैं। अब उन्होंने विशाल का ये आलीशान घर अपने चैनल पर दिखाया।

विशाल ददलानी का घर

आलीशान घर

ये विशाल का आलीशान घर है जिसे उन्होंने 2010 से 2013 के बीच में बनवाया था। इस घर में एक छोटा सा स्विमिंग पुल है और चारों तरफ खूबसूरत नज़ारे। विशाल ने बताया कि घर के हर कोने से वो ऐसे नज़ारे देख सकते हैं। इस घर में अब वो एक म्यूजिक स्टूडियो बनाने जा रहे हैं।

विशाल ददलानी का घर

आउटडोर सिटिंग एरिया

विशाल ने अपने स्विमिंग पुल के साथ ये सिटिंग एरिया बनाया है।यहां के खूबसूरत व्यू के साथ सुबह की चाय और शाम के स्नैक्स का आनंद लिया जाता है। विशाल के परिवार के लोग और बच्चे अक्सर यहां समय बिताने आते हैं।

विशाल ददलानी का घर

लिविंग एरिया

ये विशाल के घर लीविंग एरिया है। वाइट सोफे और कम से कम सजावट का सामान घर के इस हिस्से में देखा जा सकता है। इस घर के अंदर लकड़ी का काम किया गया है। पुराने जमाने की तरफ लकड़ी की सीढियां हैं। सीलिंग भी वुडन है।

विशाल ददलानी का घरविशाल ददलानी का घर

टीवी एरिया

ये विशाल के घर का एंटरटेनमेंट ज़ोन है। परिवार के लोग अक्सर इस जगह पर बैठकर फिल्में, म्यूजिक और अपने फ्री टाइम एन्जॉय करते हैं। इस हिस्स में बैठने के लिए ऑफ वाइट कलर के सोफे का इस्तेमाल है। सफेद पर्दे है। घर का ये हिस्सा चारों तरफ से खुला हुआ है तो दिन में शायद ट्यूबलाइट ऑन करने की भी जरूरत नहीं होती होगी।

विशाल ददलानी का घर

किचन

ये विशाल के घर का किचन है। यहां कुछ लोग रहते हैं जो परिवार के आने पर उनके लिए खाने-पीने का बंदोबस्त करते हैं। फराह के लिए उनके स्टाफ ने पूरन पोली बनाकर खिलाई। फराह के कुक ने भी सभी को एंटरटेन किया।

विशाल ददलानी का घर

घर से भी महंगी ये फोटो फ्रेम

विशाल ददलानी ने एक फोटो फ्रेम की तरफ इशारा कर बताया कि ये शायद उनके घर से भी महंगी है। सिंगर ने फोटो फ्रेम पर चढ़े कवर को हटाया और माइकल जैक्शन की साइन की हुई एक फोटो फ्रेम दिखाई।

विशाल ददलानी का घर

सिंगर ने बताया कि ये साइन किया हुआ फोटो फ्रेम उन्होंने बहुत ही महंगी कीमत पर एक ऑक्शन में खरीदा था। विशाल ने एक दूसरा फ्रेम भी दिखाया जिसपर फराह और शाहरुख खान ने साइन किए थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअंदर से ऐसा दिखता है सिंगर विशाल ददलानी का घर, दिखाई आशियाने से भी महंगी तस्वीर