गाजियाबाद वाली घटना पर सुनंदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी! कॉलेज से की स्टूडेंट को माफ करने की अपील
कॉलेज मैनेजमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टूडेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, लेकिन सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए इंस्टीट्यूट से उसे माफ करने की अपील की है।

गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित एक कॉलेज फेस्ट के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक शॉकिंग इंसिडेंट हुआ। शो के बीच में एक स्टूडेंट अचानक सिक्योरिटी घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सुनंदा और वहां बाकी लोग बुरी तरह डर गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनंदा तुरंत स्टेज छोड़कर चली गईं, जबकि सिक्योरिटी टीम ने छात्र को फौरन वहां से बाहर निकाला। अब सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस पूरी पूरी घटना पर अपना ओपिनियन दिया है।
सुनंदा ने कही स्टूडेंट को माफ करने की अपील
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में सुनंदा ने माना कि वह उस वक्त इस तरह की स्थिति के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं और छात्र को अचानक सामने देखकर वह जोर से चिल्लाई थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना से वहां मौजूद हर कोई डर गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टूडेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, लेकिन सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए इंस्टीट्यूट से उसे माफ करने की अपील की है। सिंगर का मानना है कि छात्र का इरादा शायद बुरा नहीं था, बस उसका तरीका गलत था।
प्यार जाहिर करने का तरीका सीखने की जरूरत
उन्होंने इस छात्र को सलाह दी कि उसे इस घटना से सीखना चाहिए और अपने प्यार को सही तरीके से जाहिर करना चाहिए। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इस तरह की घटनाएं आजकल काफी आम हो गई हैं। भीड़ कई बार बेकाबू हो जाती है जिससे परफॉर्मर की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। सुनंदा के अलावा सुनिधि चौहान, सोनू निगम और 'चमक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन जैसे बड़े आर्टिस्ट भी ऐसी परेशानियों का सामना कर चुके हैं।
सुनिधि और एकॉन के साथ भी हो चुकी हैं घटनाएं
बेंगलुरू में एक कॉन्सर्ट के दौरान फैंस ने सिंगर एकॉन की पैंट खींच दी थी, वहीं सुनिधि चौहान को भी उनके पहनावे और कॉन्सर्ट के दौरान होने वाली अन्य दिक्कतों के चलते डर का सामना करना पड़ा है। सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और उन्हें 'न्यू बॉस लेडी' के नाम से भी जाना जाता है। 'बिल्ली अख', 'पटाके', 'जट्ट यमला', 'कोके', 'मोरनी' और 'दूजी वार प्यार' जैसे उनके सुपरहिट गानों ने उन्हें हिंदी और पंजाबी दोनों ही बेल्ट में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


