KK न ड्रिंक करते थे न स्मोक, सिंगर की मौत से डर गए थे शान, कराया था अपना MRI

Jan 15, 2026 08:58 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सिंगर शान ने हाल ही में सिंगर केके के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि केके की मौत से वो और उनका परिवार हैरान थे क्योंकि केके न तो स्मोक करते थे न ड्रिंक, उनके हार्टअटैक की खबर हैरान करने वाली थी। 

KK न ड्रिंक करते थे न स्मोक, सिंगर की मौत से डर गए थे शान, कराया था अपना MRI

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अंगर सिंगर्स की बात की जाती है तो केके एक ऐसा नाम है जो आपके जेहन में जरूर आता है। साल 2022 में केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) का निधन हो गया था। केके का निधन हार्टअटैक से हुआ था। अब सिंगर शान ने केके के साथ बिताए पल और उनके बारे में बात की। उन्होंने बताया कि केके की मौत की खबर ने उन्हें हैरान कर दिया था। वो डर गए थे, उन्होंने अपना MRI करवाया था।

केके संग कैसा था शान का बॉन्ड?

मनीष पॉल के पॉडकास्ट में शान ने केके के बारे में किस्से सुनाए। केके संग अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए शान ने कहा, "वो अपने टॉप फॉर्म में थे। और उस वक्त उनकी आवाज अपने पीक पर थी। वो बहुत जल्दी चले गए। बिल्कुल, मैं उनका बहुत करीबी था। मुझे लगता है मैंने उनके साथ सबसे ज्यादा ड्यूट्स गाए हैं, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और अलका याग्निक से भी ज्यादा। हमने साथ में कुछ 20 गाने गाए और उसमें से आधे से ज्यादा सुपरहिट रहे। केवल गाने ही नहीं, हमने बहुत सारे शोज भी साथ में किए, और साथ में काफी ट्रेवल भी किया।"

स्मोक और ड्रिंक नहीं करते थे केके

शान ने इस बातचीत में बताया कि वो केके के जैसा बनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि केके पार्टी नहीं करते थे। केके जिस तरह अपने परिवार और अपने आप को टाइम देते थे वो बहुत अच्छा था। शान ने कहा कि वो ऐसा नहीं कर पाते हैं क्योंकि उन्हें पार्टी वगैरह करना पसंद है। शान ने कहा कि केके न तो ड्रिंक करते थे न तो स्मोक।

केके के हार्ट अटैक की खबर ने सबको हैरान कर दिया था

शान ने कहा कि केके अपने आप का काफी ख्याल रखते थे, "उनमें कोई भी बुरी आदत नहीं था इसलिए उनके हार्ट अटैक की घबर ने सबको हैरान कर दिया था। शान ने कहा, "केके न तो स्मोक करते थे न तो ड्रिंक। वो कभी हेवी खाना भी नहीं खाते थे, न तो उन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या थी। वो स्विमिंग और योगा करते थे।"

केके की मौत से घबरा गया था शान का परिवार

शान ने कहा कि केके बैक टू बैक शोज भी नहीं करते थे। उस वक्त वो बैक टू बैक कॉलेज शोज कर रहे थे क्योंकि वो सब एक ही शहर में थे। शान ने कहा, "हम सब बहुत सारे शोज करते थे, नॉन स्टॉप ट्रेवल करते थे, शोज के बाद आफ्टर पार्टीज में जाते थे, और हमने कभी इन सबके बारे में नहीं सोचा। लेकिन जब ये हुआ, मेरा परिवार बहुत परेशान हो गया। मैंने एमआरआई कराया, क्योंकि अगर ऐसा कुछ केके के साथ हो सकता है...हम सब हैरान थे, और जब मुझे पता चला तो मैं ये मानने को तैयार नहीं था।"

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSinger Shaan says KK Death Heart Attack Shocked Him as he was not party person no smoke or drink
;;;