अपना कफन साथ लेकर चलता हूं, सिंगर लकी अली बोले- जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिंगर लकी अली ने हाल में कहा कि वो मौत के लिए तैयार हैं। अपने साथ कफन लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि वो जहां भी मर जाए उन्हें वहीं गाड़ दिया दिया जाए। सिंगर के इस वीडियो पर उनके फैंस ने रिएक्शन दिया है।

singer lucky ali talked about his death
लकी अली बोले-दफनाने के लिए कफन लेकर चलता हूं

बॉलीवुड सिंगर लकी अली के कितने की गानों को सुनकर आज की जनरेशन बड़ी हुई। लाइमलाइट, सुर्खियों से दूर रहने वाले लकी अली अपने म्यूजिक से लोगों से जुड़े हुए हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें में वो लोगों को अपना म्यूजिक सुनाते हुए नजर आए। अब लकी अली ने अपने चाहने वालों को इमोशनल कर दिया है। उन्होंने हाल में एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिससे उनके फैंस दुखी हो गए।

लकी अली ने अपनी मौत को लेकर कही ये बात

एक कॉन्सर्ट के दौरान लकी अली ने अपनी मौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो अपनी मौत के लिए तैयार हैं और दफन होने के लिए अपने साथ दफानाने वाले कपड़े लेकर चलते हैं। लकी अली ने अपने एक कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया था जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लकी अली अपने फैंस के प्यार को स्वीकार करते हुए कहते हैं, ‘मैं जानता हूं, मैं भी आप सभी से प्यार करता हूं । लेकिन एक दिन तो मुझे जाना ही है, है ना? मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, लेकिन असल में मैं खुद तैयार हूं।’

लकी अली अपने साथ एहराम लेकर चलते हैं

लकी अली ने इस बातचीत के दौरान बताया कि वो हमेशा सफर करने के दौरान अपने पास एहराम रखते हैं। एहराम, कपड़े का वो टुकड़ा है जिसे मरने के बाद कफन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लकी अली ने कहा, ‘जब भी मैं सफर करता हूं, तो अपने साथ एहराम जरूर रखता हूं, जो मेरा कफन है। जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो मुझे।’

यूजर्स रिएक्शन

लकी अली के इस वीडियो पर उनके फैंस ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है,’एहराम रखकर चलने का मतलब ये है कि आपके अपने अंदर कितना विश्वास है', एक और यूजर ने लिखा, 'लेकिन जब तक आप जिंदा हैं हार मत मानिए', एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं इसे स्वीकार ही नहीं करना चाहती कि आब नहीं रहोगे', एक यूजर ने कहा कि आपके बिना 90s और 2000 के दशक के लोगों का म्यूजिक अधूरा है। एक यूजर ने लिखा कि मेरे पति आपके बड़े फैन थे और वो कोविड के समय में आपके गाने सुनकर गुजर गए।’ एक और यूजर ने लिखा ‘आपकी आवाज कान में अमृत का काम करती हैं, आपको ऐसे जाने नहीं देंगे।’

लकी अली के गाने

बता दें, एक्टर महमूद के बेटे और एक्ट्रेस मीना कुमारी के भांजे लकी अली सालों से म्यूजिक दे रहे हैं। उनके मशहूर हुए गानों में ‘ओह सनम मोहब्बत की कसम’, 'एक पल का जीना', 'ना तुम जानो ना हम' शामिल हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।