
प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर कुमार सानू ने गाया ये गाना, देखें आद्यात्मिक गुरु ने दी क्या सीख
प्रेमानंदजी के आश्रम पहुंचे कुमार सानू ने अपना एक गाना उन्हें सुनाया और बोले कि इसे भगवान सहित किसी के लिए भी गाया जा सकता है। उनकी बात सुनकर प्रेमानंदजी ने भी उन्हें ज्ञान का उपदेश दिया।
सिंगर कुमार सानू वृंदावन प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। वहां से सोमवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुमार सानू एक गाना गाते दिख रहे हैं। वह प्रेमानंद महाराज से बोलते हैं कि ये उनका पसंदीदा गाना है और इसे भगवान सहित किसी के लिए भी गाया जा सकता है। प्रेमानंद महाराज उन्हें नामजप का महत्व समझाते हैं और बताते हैं कि इसके कितने फायदे हैं।
कुमार सानू ने सुनाया अपना ये गाना
नेता-अभिनेता सहित बॉलीवुड के कई सिलेब्स प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचते रहते हैं। रीसेंट वीडियो बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू का सामने आया है। इस वीडियो में कुमार सानू प्रेमानंदजी के सामने अपना फेमस गाना जब कोई बात बिगड़ जाए गाते दिख रहे हैं। जब वह गाने की कुछ लाइन्स गा लेते हैं तो प्रेमानंदजी से बोलते हैं, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। यह हम सबके लिए गा सकते हैं। भगवान के लिए, माता-पिता, भाई-बहन, अपनी पत्नी।'
प्रेमानंदजी ने जीवन-मरण से मुक्ति का मंत्र
इस पर प्रेमानंदजी बोलते हैं, हमारी सबसे प्रार्थना रहती है कि हमारी जो सांसें हैं वो बहुत कीमती है। जैसे आपने 50 वर्ष में जो ऐश्वर्य कमाया और आपकी अंतिम सांस हो और आप तब अपने 50 साल की पूरी संपत्ति दे दें कि पांच सांसें और बढ़ा दीजिए, नहीं बढ़ेंगी। ऐसी कीमती सांसों में अगर हम भगवान का नाम स्मरण करना शुरू कर दें तो हमारा जीवन धन्य हो जाए।
जब डोरेमोन की आवाज से हंसे प्रेमानंद
प्रेमानंदजी ने कहा कि उठते-बैठते, चलते-फिरते भगवान का नाम लेते रहें। इसमें कोई मेहनत नहीं है। नाम लेने से जन्म-संसार के बंधन नष्ट हो जाते हैं। इसलिए नाम लेना बहुत जरूरी है। कुछ रोज पहले छोटा भीम और डोरेमोन को वॉइस देना वाली वॉइसओवर आर्टिस्ट सोनल कौशल भी प्रेमानंदजी से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने बच्चों जैसी आवाज से प्रेमानंद महाराज को खूब हंसाया था। देखें वीडियो

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




