करोड़ों की मालकिन इस सिंगर के पिता कभी भरते थे गैस; मां ने किया मजदूरों वाला काम, पहचाना?
अगर आप म्यूजिक लवर हैं तो इस सिंगर के गाने आपकी प्ले लिस्ट में जरूर होंगे। आज भले ही ये हैवी एक्सेंट में इंग्लिश बोलें पर पहले इन्हें अंग्रेजी भी नहीं आती थी। जानें उनके बचपन की कहानी।

जैस्मिन सैंडलस की आवाज के लाखों फैन्स हैं। धुरंधर के बाद उनके करियर का गोल्डन पीरियड शुरू हो चुका है। उन्होंने आदित्य धर की दोनों फिल्में के कई चार्टबस्टर गाने गाए हैं। जैस्मिन का जन्म जालंधर में हुआ। इसके बाद उनका परिवार यूएस चला गया। वहां की जिंदगी आसान नहीं थी। जैस्मिन ने बताया कि वहां उनके मां-बाप ने बच्चों को पालने के लिए अपना सारा सुख-चैन दांव पर लगा दिया था।
खरीदती थीं सस्ता राशन
जैस्मिन सैंडलस की आवाज के आज लाखों फैन्स हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत सड़क पर सीडी बेचकर की है। अभी जैस्मिन भले ही हैवी यूएस एक्सेंट में इंग्लिश बोलती हूं लेकिन एक वक्त था जब वह सिर्फ पंजाबी भाषा बोल सकती थीं और अंग्रेजी नहीं आती थी। उनके पिता को भारत छोड़ने पर परिवार पालने के लिए मजदूरी जैसा काम करना पड़ा। जैस्मिन रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में थीं उन्होंने अपनी पुरानी जिंदगी याद की और बोलीं, 'हम न्यूयॉर्क पहुंचे। मैं इंग्लिश नहीं बोलती थी। जो भी लोकल स्कूल थे, हमारे पिता ने वहां ऐडमिशन करवा दिया। हम एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहते थे, जो कि लो-इनकम वाला घर था और हम छह लोग थे। हमें फूड स्टैम्प मिलते थे जिन्हें हम ग्रोसरी स्टोर पर दिखाकर सस्ता राशन खरीदते थे।'
रुतबा छोड़कर गए यूएस
जैस्मिन ने बताया, 'जब हम भारत में रहते थे तो मेरे पिता की हाई-प्रोफाइल जॉब थी। वह लॉ स्कूल के टॉपर थे। पर जब आप यूएस जाते हैं तो 3-4 साल पढ़ाई करें या फिर परिवार पाल लें। मेरे पिता ने पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी। उन्होंने भारत में सारा रुतबा छोड़ दिया और यूएस आ गए। उनकी पहली नौकरी गैस स्टेशन पर गैस भरने की थी। मेरे पास डैड की एक फोटो है जिसमें वह बर्फ में बैठे हैं और उनके पास स्नोशूज नहीं थे। उन्होंने बच्चों के लिए सारा ऐशोआराम छोड़ दिया। मेरी मां भी वहां काम करती थीं, वह फैक्ट्री में चेरी भरने का काम करती थीं, जो कि मजदूर लेवल काम था।'
कैलिफोर्निया में अच्छे पैसे मिले
जैस्मिन बताती हैं कि उनका परिवार जब कैलिफोर्निया गया तो वहां उनके पिता लीगल इंटरप्रेटर बन गए। वह कोर्ट में पंजाबी से इंग्लिश ट्रांसलेशन करते थे। इसके लिए अच्छे पैसे मिलने लगे। जैस्मिन ने भी कुछ वक्त ये काम किया है।
जैस्मिन सैंडलस के गाने
जैस्मिन सैंडलस ने धुरंधर का टाइटल ट्रैक, शरारत और धुरंधर द रिवेंज का जाइए सजना गाना गाया है। इससे पहले वह मुंजिया के गाने तरस को अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने इल्लीगल वेपन 2.0 भी गाया था। जैस्मिन के गाने यूट्यूब चार्ट्स पर टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट में कई हफ्तों से जगह बनाए हुए हैं। द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक में जो डेटा है उसके मुताबिक, जैस्मिन की नेटवर्थ 25 करोड़ के आसपास है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


