जब तक पूरे ना हो फेरे सात…गाने वाली सिंगर ने अपने अंधे गुरु म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदी फिल्मों में लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली सिंगर हेमलता ने अपने ही गुरु और म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन पर कई गंभीर प्रोफेशनल आरोप लगाए थे। रविंद्र जैन वही थे जो आंखों से अंधे थे और टीवी सीरीज रामायण का म्यूजिक बनाया था।

जब तक पूरे ना हो फेरे सात…गाने वाली सिंगर ने अपने  अंधे गुरु म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

हिंदी फिल्मों में लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली फीमेल सिंगर्स की लिस्ट में एक नाम हेमलता का भी था। 1954 को हैदराबाद में एक ब्राह्मण परिवार के घर पैदा हुई हेमलता ने बचपन से ही गायिकी करने लगी थीं। बचपन कलकाता में बीता। पिता पंडित जयचंद भट्ट से संगीत की शिक्षा ली और फिर फिल्मों में पहचान बनाने निकल पड़ी। इस दौरान उन्होंने रोशन, नौशाद जैसे कई बड़े संगीतकारों के साथ काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान रविंद्र जैन के गानों से मिली। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि सिंगर ने अपने इस म्यूजिक डायरेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए।

हेमलता का सफर

पहले सिंगर हेमलता के जीवन को समझते हैं। सिंगर ने छोटी उम्र से ही अपनी आवाज और सुर से सजे हुए गानों के लिए तारीफे पाती थीं। कलकाता में करियर को उड़ान मिलना मुश्किल था इसलिए छोटी उम्र में ही उन्होंने मुंबई जाने का मन बना लिया था। शुरुआत में पिता ने मना किया लेकिन अंत में वो समझ गए कि हेमलता की किस्मत में कुछ और लिखा है। जब वो सिर्फ 12 साल की हुईं तो उन्हें छोटी लता मंगेशकर कहा जाने लगा। और जब बढ़ी हुई तो दूसरी लता। ऐसे में पिता नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें भी लता मंगेशकर की कॉपी समझे। इसलिए पिता ने बेटी को सुझाव दिया कि वो कभी लता मंगेशकर का गाना नहीं गाएंगी। वहीं लता मंगेशकर तो हेमलता के जन्म से पहले ही इंडस्ट्री में स्थापित हो चुकी थीं।

मुश्किल से मिला फिल्मों में काम

हेमलता का फिल्मी सफर आसान नहीं था। बड़ी मुश्किल के बाद उन्हें नौशाद जैसे संगीतकार के साथ काम करने का मौका मिला। इस मौके को एक कॉन्ट्रैक्ट के रूप में हेमलता के सामने रखा गया। यानी हेमलता से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया था जिसकी वजह से उनके साथ से कई बड़े गानों के मौके निकलते जा रहे थे। हालांकि, ये कॉन्ट्रैक्ट उन्होंने एक साल के अंदर ही तोड़ दिया और फिर ऋतिक रोशन के दादा दी रोशन के था कई गाने रिकॉर्ड किए। इस तरह हेमलता ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की।

म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन के साथ साझेदारी

इसी दौरान 70 के दशक में संगीतकार रविंद्र जैन इंडस्ट्री में कदम रख चुके थे। आंखों से देख नहीं सकते थे लेकिन संगीत को लेकर वो बहुत बड़े ज्ञानी मानें जाते थे। संगीत और इसके कई गुण उन्होंने हेमलता के पिता से ही सीखे थे। उनके पिता पंडित जयचंद भट्ट, रविंद्र जैन के गुरु थे। तो रविंद्र जैन मुंबई आए और राम तेरी गंगा मैली हो गई समेत कई फिल्मों के गीतों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। रविंद्र जैन के साथ गाने वाले सिंगर्स में हेमलता टॉप पर थीं। उन्होंने उनकी अधिकतर फिल्मों के लिए गाने गाए।

दिए ये हिट गाने

रविंद्र जैन के कंपोज़ की हुई धुनों पर हेमलता ने कई शानदार और यादगार गाने गाए। उनकी गाने की लिस्ट में ‘अंखियों के झरोखों से’, तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है’। फिल्म नदिया के पार के गाने 'जब तक पूरे न हो फेरे साथ', 'कौन दिशा में लेकर चले रे', 'जोगी जी धीरे-धीरे'। इसके अलावा हेमलता ने रविंद्र जैन की कम्पोजीशन में टीवी सीरीज रामायण में भी कई गाने गाए। हेमलता के करियर में रविंद्र जैन की धुनों ने सबसे ज्यादा पहचान दिलाई। लेकिन सिंगर ने अपने एक इंटरव्यू में रविंद्र जैन पर कई आरोप लगाए थे।

इंटरव्यू में रविंद्र जैन के खिलाफ बोली ये बात

हेमलता ने 1997 में पत्रकार दयानंद पांडे को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में सिंगर ने रविंद्र जैन के साथ अपने प्रोफेशनल और इमोशनल टॉर्चर की बात की थी। उन्होंने कहा था कि रविंद्र जैन उनके पिता के शिष्य रहे और मेरे गुरु। दोनों की साझेदारी के कुछ समय बाद ही उनका रवैया बदल गया था। हेमलता ने बताया कि रविंद्र जैन अकेले ही उनकी मेहनत का क्रेडिट लेने लगे थे। उन्होंने भी अपनी गलती मानते हुए कहा कि उन्हें प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्ते को अलग रखना चाहिए था। उन्होंने बताया था कि रविंद्र जैन के साथ जुड़ने की वजह से उन्हें नुकसान ज्यादा हुआ। उन्हें एक ही ग्रुप की सिंगर बना दिया गया। सालों बाद जब साझेदारी तोड़ने का फैसला किया तो उन्हें दूसरे म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम करने से रोका गया।

सालों तक झेला शोषण

हेमलता ने बताया था कि RD बर्मन ने फिल्म लव स्टोरी 1942 के लिए 9 महीने तक उनसे कांटेक्ट करने की कोशिश की थी। लेकिन फोन पर उन्हें कह दिया जाता था कि सिंगर अवेलेबल नहीं है। ये शोषण था जो वो सालों तक झेलती रहीं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।