आशा भोसले का अंतिम सफर, शान और अनूप जलोटा ने सुरों की मल्लिका को दी ऐसी श्रद्धांजलि, नम हो गईं सबकी आंखें

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले, सुरों की मल्लिका थीं। ऐसे में उनकी विदाई भी सुरों के जरिए ही हुई। अनूप जलोटा और शान ने उनके गाने गाकर उन्हें नम आंखों के साथ इस दुनिया से विदा किया।

आशा भोसले का अंतिम सफर, शान और अनूप जलोटा ने सुरों की मल्लिका को दी ऐसी श्रद्धांजलि, नम हो गईं सबकी आंखें

सुरों की मल्लिका कही जानें वालीं गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार की रस्में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने पूरी कीं। अपनी मां को मुखाग्नि देते हुए आनंद टूट गए। वहीं आशा भोसले की पोती जेनाई अपनी दादी के बिछड़ने के गम में सुध-बुध खो बैठी थीं। बहन उषा मंगेशकर भी अपनी बड़ी बहन को अंतिम बार निहारने श्मशान पहुंचीं, जहां उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

सुरों के जरिए दी गई आखिरी सलामी

शोक की इस घड़ी में माहौल तब और भी गमगीन हो गया जब सिंगर अनूप जलोटा ने नम आंखों से 'उड़ जाएगा हंस अकेला' के स्वर छेड़े। वहीं शान ने उनका प्रसिद्ध गीत 'प्यार के मोड़ पर' और 'अभी न जाओ छोड़कर..' गुनगुनाकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी।

यहां देखिए आशा भोसले की अंतिम विदाई का इमोशनल वीडियो

सिनेमा जगत में शोक की लहर

आशा ताई को विदा करने आमिर खान, विवेक ओबेरॉय और विकी कौशल भी श्मशान घाट पहुंचे। दोनों कलाकार परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें हिम्मत देते नजर आए। संगीतकार अनु मलिक, जो आशा जी को अपनी मां का दर्जा देते थे, इमोशनल नजर आए। इनके अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे भी परिवार के साथ आशा भोसले को अंतिम विदाई देती नजर आईं।

इन नेताओं ने भी अर्पित की पुष्पांजलि

राजनीतिक जगत से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे ने भी शिवाजी पार्क पहुंचकर दिग्गज गायिका को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

कैसे हुआ निधन?

जेनाई ने शनिवार के दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से दादी आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार के दिन गायिका के बेटे ने मीडिया के सामने आकर इस बात की पुष्टि की कि आशा भोसले हम सबको छोड़कर चली गई हैं। वहीं डॉक्टर ने उनके निधन का कारण स्पष्ट किया और बताया कि आशा भोसले की मौत कार्डियाक अरेस्ट की वजह से नहीं, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई है।

अजब संजोग

आपको पता है, दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, जो आशा भोसले की बड़ी बहन थीं, उनका निधन 92 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से रविवार के दिन हुआ था और आशा भोसले की डेथ भी 92 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से रविवार के दिन हुई है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।