कॉन्सर्ट के दौरान चढ़ा सिंगर अर्पित का पारा, पब्लिक पर थूका और देने लगे गालियां

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Arpit Bala: सिंगर अर्पित बाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कॉन्सर्ट के दौरान पब्लिक पर गुस्सा करते और उन पर थूकते नजर आ रहे हैं।

कॉन्सर्ट के दौरान चढ़ा सिंगर अर्पित का पारा, पब्लिक पर थूका और देने लगे गालियां

हैदराबाद में शनिवार को आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर सिंगर अर्पित बाला एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। किंगडम क्लब एंड किचन में चल रहे इस कॉन्सर्ट के दौरान पब्लिक से किसी ने स्टेज पर कोई चीज फेंक दी, जिससे सिंगर इतने भड़क गए कि उन्होंने बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक दी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में अर्पित को न केवल फैन को गालियां देते, बल्कि उसकी ओर थूकते हुए भी देखा जा रहा है। इस घटना के बाद इंटरनेट पर सिंगर के बर्ताव को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

जब फूटा सिंगर अर्पित का गुस्सा

सोशल मीडिया गॉसिप्स के मुताबिक हंगामा तब शुरू हुआ जब अर्पित गाना गा रहे थे और अचानक एक बोतल स्टेज पर आकर गिरी। अर्पित ने तुरंत शो रोका और दर्शकों को ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। हालांकि मामला तब और बिगड़ गया जब उन्होंने बोतल फेंकने वाले शख्स की पहचान कर ली। गुस्से में तमतमाए अर्पित ने वह बोतल वापस उस शख्स की तरफ फेंकी और फिर उसकी ओर थूक दिया। सिंगर ने वहीं से सिक्योरिटी वालों को आदेश दिया कि उस व्यक्ति को तुरंत वेन्यू से बाहर निकाला जाए।

अर्पित की हरकत पर रिएक्शन

बता दें कि अर्पित को साल 2025 में आए उनके ट्रैक 'बरगद' से पहचान मिली थी और वह रातों-रात पॉपुलर हो गए थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ फैंस का कहना है कि सिंगर पर बोतल फेंकना गलत था और उन्हें गुस्सा आने का हक है, वहीं कई लोग अर्पित के थूकने और गालियां देने वाले बर्ताव को शर्मनाक और अनप्रोफेशनल बता रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या एक कलाकार को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह का रिएक्शन देना चाहिए।

विवाद के बावजूद जारी रहेगा टूर

इतने बड़े विवाद और ऑनलाइन क्रिटिसिज्म के बावजूद अर्पित ने अपने म्यूजिकल टूर को जारी रखने का फैसला किया है। वह अपने तय शेड्यूल के मुताबिक परफॉर्मेंस देना जारी रखेंगे। सिंगर का अगला बड़ा कॉन्सर्ट 9 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन स्थित 'म्यूजिकलैंड' में होने वाला है। फिलहाल अर्पित ने स्टेज से ही साफ कर दिया है कि उनके शो में दर्शकों की ओर से की जाने वाली किसी भी तरह की बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि उनके थूकने ने उनकी इमेज पर सवालिया निशान जरूर लगा दिया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।