अमाल मलिक का दावा- बड़े लोगों ने 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से निकलवाया, नेपोटिजम भी काम नहीं कर रहा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमाल मलिक का कहना है कि इंडस्ट्री का एक ईगो वाला गिरोह उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलने दे रहा। यह उनके फैन्स का नुकसान है। उन्होंने लिखा है कि उनके साथ नेपोटिजम भी काम नहीं कर रहा है।

अमाल मलिक का दावा- बड़े लोगों ने 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से निकलवाया, नेपोटिजम भी काम नहीं कर रहा

सिंगर अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बिना नाम लिए लिखा है कि कुछ बड़े लोग उन्हें काम नहीं मिलने दे रहे। बताया कि पचास से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से उन्हें बाहर निकलवा चुके हैं। अमाल ने लिखा है कि कुछ ईगोवाले लोगों का ताकतवर गिरोह है जो उनके पीछे पड़ा है। वह जब सच बोलते हैं तो उनके परिवार को धमकियां मिलती हैं। उन्होंने फैन्स से कहा कि फिल्मों में उनके गाने ना आएं तो घबराएं नहीं, तब तक उनका इंडी म्यूजिक सुनते रहें।

रिग्रेट नहीं, नुकसान भले हो

अमाल मलिक ने लंबा पोस्ट लिखा है, इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वह लिखते हैं, ‘पावरफुल पोजिशन पर बड़े लोगों ने मुझे 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर निकलवाया। 20 फिल्में तो मैंने खुद ही मना कर दिए, उन परिस्थितियों में मेरे लिए काम करना ठीक नहीं था। मेरे अंदर का म्यूजिशियन अपना सम्मान खो देता। मैंने फिर भी अपना काम किया और जब भी संभव होगा अपने फैन्स के म्यूजिक और शूट वीडियोज पोस्ट करता रहूंगा, चाहे फिल्में हों या ना हों। कोई रिग्रेट नहीं है, भले नुकसान भी हो। पर कहीं ना कहीं इससे मेरे सुनने वालों का नुकसान हुआ है और मुझे इसका दुख भी है पर मैं आप सबको यह क्लीयर कर देना चाहता हूं।’

अमाल मलिक पोस्ट

परिवार को मिल रहीं धमकियां

अमाल आगे लिखते हैं, 'मैं बीते 8 साल से अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहा हूं, बहुत सिंसिऐरिटी और जाहिर सी बात है काम की कुछ सम्मानजनक शर्तों के साथ लेकिन दुख की बात है कि यह इस जगह पर काम नहीं करता। दूसरी बात है कि मैं इस जगह का सच और यहां काम करने का तरीका छिपा नहीं पाता, इससे मुझे और मेरे परिवार को बेवजह धमकियां मिलती हैं। कुछ पावरफुल लोग हैं जो नहीं चाहते कि मैं उनकी फिल्मों या किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूं और यह सिर्फ LABELS की बात नहीं, मामला इससे भी आगे जा चुका है। कुछ ईगो वाले लोगों का मिला-जुला गिरोह है।'

नहीं काम कर रहा नेपोटिजम

अमाल लिखते हैं, 'मैं आज उनका नाम नहीं लूंगा लेकिन उनके नाम किसी दिन आएंगे और ऊपरवाला उन्हें उनकी जगह दिखाएगा। सारे करीब 8 साल से अवॉर्ड मिलने लायक पॉलिटिक्स खेल रहे हैं इसीलिए आपको मेरी फिल्मों में कम म्यूजिक सुनाई देता है। मैं ताकत, पावरफुल सेटअप और ग्रुपिजम का हिस्सा नहीं बन सकता। यहां तो नेपोटिजम भी काम नहीं कर रहा। इसलिए मुझे माफ करो, मेरा इंडी म्यूजिक सुनो। अगर एक फिल्म का गाना आता है तो ठीक है, अगर नहीं आता तो डरना मत।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।