धुरंधर के टक्कर की होगी यह साउथ मूवी? एक-दो नहीं, कुल 6 लुक्स में नजर आएगा यह एक्टर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूं तो बॉलीवुड के लिए साउथ की मूवीज का मुकाबला करना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन एक एक्टर ने अपने हालिया बयान में कहा है कि उसकी फिल्म धुरंधर के टक्कर की होने वाली है।

This South Movie to Compete bollywood Dhurandhar
बॉलीवुड की धुरंधर को टक्कर देगी साउथ की यह मूवी?

बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसके बाद साल 2026 में आई धुरंधर-2 ने भी कमाल कर दिया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दर्जनों रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब हाल ही में सिंबू ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की तुलना 'धुरंधर' के साथ करते हुए कहा कि ये मूवीज कॉलीवुड को प्राउड फील करवाएंगी। ठीक वैसे ही, जैसे धुरंधर के वजह से लोगों को बॉलीवुड पर फक्र महसूस हुआ था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी फिल्में साल 2027 के पोंगल जैसा बड़ा मौका रिलीज के लिए कैसे मिस कर रही हैं?

धुरंधर से की अपनी फिल्म की तुलना

साउथ के स्टार एक्टर सिलांबरासन टीआर उर्फ सिंबू चेन्नई के एक कॉलेज में अपनी फिल्म "अरसन" के बारे में बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "जिस तरह हाल ही में धुरंधर ने बॉलीवुड को रिप्रेजेंट किया और देशभर में उन्हें गौरवान्वित महसूस कराया, हम भी तमिल सिनेमा की तरफ से कुछ ऐसी ही कोशिश कर रहे हैं।" सिंबू ने कहा- यह कोई छोटी फिल्म नहीं है। मेरे बचपन से लेकर बड़े होने तक, इस कहानी का सफर काफी लंबा है। इस फिल्म में आपको मैं कुल 6 लुक्स में नजर आऊंगा।

दिवाली पर रिलीज होगा यह खास वीडियो

सिंबू ने बताया कि इसके अलावा भी वह कई अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। अभी तक हम तीन किरदार पूरे कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ हिस्से बाकी हैं। जो फैंस इस फिल्म का टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि दीवाली पर इस मूवी का एक खास वीडियो रिलीज किया जाएगा, जिसका टाइटल "द वर्ल्ड ऑफ अरसन" रखा गया है। इस वीडियो में ऑडियंस को फिल्म के उन हिस्सों में से कुछ की झलक दी जाएगी, जिन्हें ऑलरेडी शूट किया जा चुका है। हालांकि सिंबू ने साफ किया कि फिल्म पोंगल 2027 से पहले रिलीज नहीं हो सकेगी।

क्यों नहीं बढ़ाई जा रही काम की रफ्तार?

सिंबू ने कहा कि टीम अपने काम की रफ्तार बढ़ा सकती है, ताकि इसे त्योहार वाली डेडलाइन पर रिलीज किया जा सके, लेकिन इससे फिल्म की क्वालिटी खराब हो जाएगी। उनके इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बात की ज्यादा संभावना है कि यह फिल्म पोंगल के बाद ही रिलीज होगी। सिंबू ने कहा कि इसी वजह से काम की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश करना एक बड़ी गलती होगी। उन्होंने बताया कि टीम ने तय किया है कि जिस भी शूट की जरूरत है, उसके लिए पूरा वक्त निकाला जाए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडधुरंधर को टक्कर देगी साउथ की यह मूवी? एक-दो नहीं कुल 6 लुक्स में दिखेगा ये एक्टर