सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' बिहार के सदियों पुराने इस मंदिर पर है बेस्ड, सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं रुकते

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन की कहानी बिहार के एक पुराने मंदिर पर बेस्ड है। जानें इस मंदिर के बारे में ऐसी बातें जिन्हें पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

sidharth malhotra and tamannah bhatia
बिहार के इस मंदिर पर बेस्ट है फिल्म द वन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म आ रही है द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ जिसे देखकर दर्शक काफी हैरान हुए। इसमें एक आदमी की स्टोरी दिखाई है जिसमें वह प्रतिबंधित जंगल में जाकर वहां का नियन तोड़ देता है और इसके बाद जो होता है वही इस कहानी का ट्विस्ट है। इस फिल्म की कहानी बिहार के एक पुराने मंदिर वन देवी पर आधारित है।

किस मंदिर से इंस्पायर है द वन की स्टोरी

इस बारे में खुद फिल्म के मेकर्स ने खुलासा किया है। फिल्म के मेकर्स दीपक मिश्रा और अरुणाभ ने बताया कि पटना के पास एक वन देवी मंदिर है जिसकी सच्ची कहानी से फिल्म को बनाने का पॉइंट मिला। अरुणाभ ने बताया कि वन देवी मंदिर जाने और वहां के इतिहास और लोक-कथाओं को जानने वाले लोगों से बात करने के बाद उन्होंने इस कहानी को बनाने का सोचा।

सूर्यास्त के बाद मंदिर में नहीं है जाने की अनुमति

अरुणाभ ने मंदिर की कहानी बताते हुए कहा, ‘वो मंदिर 16वीं सदी में बनाया गया था। वहां जंगल में कुछ ऐसी चीजें होती थीं जिससे लोग काफी परेशान होते थे। वहां फिर ये नियम बनाया गया कि सूरज डूबने के बाद लोग जंगल में ना जाएं। आज भी वहां ऐसा ही होता है।’

पुजारियों से की थी डायरेक्टर ने बात

अरुणाभ ने आगे कहा, ‘मैंने वहां के लोग और पुजारियों से बात की। मैंने दीपक को 2 साल पहले इस कहानी के बारे में बताया था और हम दोनों को यह स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग लगी। इसके बाद हम दोनों एकता कपूर के पास गए और उन्होंने कहा कि इस स्टोरी को बड़े पर्दे पर लाना चाहिए।’

मंदिर के पीछे की कहानी

मंदिर की बात करें तो वन देवी मंदिर बिहार के पटना में है। इस मंदिर को करीब 350 से 400 साल पुराना बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां किसी को जाने की मंजूरी नहीं है। यहां तक कि पुजारी भी घर चले जाते हैं। सूर्यास्त के बाद वहां जाना मना है। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि सूर्यास्त के बाद वहां वन देवी परिसर में घूमती हैं।

फिल्म में खूब टेक्नोलॉजी और एनिमेशन का इस्तेमाल

मिश्रा ने कहा कि जब फिल्म की कहानी नरेट हुई तब उनके दिमाग में ऑटोमैटिकली विजुअल्स आ गए। वहां से चीजों की शुरुआत हुई और फिर धीरे-धीरे टीम बढ़ती गई। उन्होंने एक सिनेमैटिक प्रेजेन्टेशन तैयार की। वह बोले, 'लोगों को भले ही फिल्म देखते हुए फील ना हो, लेकिन इसमें काफी टेक्नोलॉजी, एनिमेशन का यूज हुआ है इस दुनिया और माहौल को बनाने में।'

द वन की बात करें तो इस फिल्म को अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। वहीं शोभा कपूर, एकता कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबिहार के सदियों पुराने मंदिर पर बनी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’