
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कियारा की प्रेग्नेंसी का अनुभव, बेटी को कहा सुपरस्टार और पत्नी को…
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि उनकी पत्नी की प्रेग्नेंसी और डिलीवरी को लेकर उनका अनुभव क्या रहा और अभी वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में क्या जिम्मेदारियां उठा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जब अपनी बेटी का नाम अनाउंस किया तो हर कोई इसका मतलब जानना चाहता था। लोगों ने गूगल पर सर्च किया तो किसी ने इसे लेकर अपनी तरह से कयास लगाए। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद अपनी बेटी का नाम और उसका मतलब बताया है और साथ ही यह भी बताया कि ....और साथ ही साथ इस बारे में और भी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।
हिंदी का शब्द नहीं है बेटी का नाम
एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि उनकी बेटी का नाम 'हिंदी' शब्द नहीं है और इसका बहुत खास मतलब है। एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया, "सारायाह का मतलब होता है ईश्वर की राजकुमारी। जाहिर है कि यह हिंदी का शब्द नहीं है। यह एक बहुत खास नाम है जिसे ईस्ट से लिया गया है। यह असल में एक हिब्रू नाम है।" सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम पब्लिक किए जाने को लेकर भी बात की।
सोच समझकर किया है नाम अनाउंस
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, "हम सोच रहे थे कि हम अपनी बेटी का नाम अनाउंस करें या नहीं। क्योंकि हर घर में अनाउंस करने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर हमने तय किया कि हम उसका नाम अनाउंस करके इसे ऑफिशियल करेंगे।" सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी और अपने पिता बनने के बाद की जिम्मेदारियों को लेकर भी बात की और कहा, “आप मेरी पत्नी से पूछ सकती हैं। मैं अपनी बेटी को एक सुपरस्टार के तौर पर देखता हूं और अपनी पत्नी को एक सुपरहीरो की तरह।”
अब वह एक सच्ची सुपरहीरो बन गई है
सिद्धार्थ ने बताया, “उसे प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान देखना मेरे लिए एक आंखें खोलने वाला अनुभव रहा है। मर्द हमेशा हिम्मत, सब्र और ताकत की बात करते हैं, लेकिन महिलाएं वास्तव में इसका प्रदर्शन तब करती हैं जब वो मां बनती हैं। मैंने उसे प्रेग्नेंसी के दौरान, हार्मोनल और शारीरिक बदलावों से गुजरते हुए देखा है, और अब वह एक सच्ची सुपरहीरो बन गई है, सारायाह की देखभाल कर रही है। मैं डायपर बदलकर और तस्वीरें खींचकर थोड़ा योगदान दे रहा हूं। या बस माहौल को खुशहाल रखने की कोशिश करता हूं।”

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




