आप नींद में छोड़कर चले गए…सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, कियारा अडवानी संग दिल्ली पहुंचे
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। खबर मिलते ही सिद्धार्थ पत्नी कियारा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। खबर मिलते ही सिद्धार्थ पत्नी कियारा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल वक्त में सिद्धार्थ अपने परिवार का सहारा बनने और दुख में एक साथ खड़े होने के लिए कुछ समय दिल्ली में ही रहेंगे। एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है। इस पोस्ट में सुनील मल्होत्रा की कई सारी तस्वीरें हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन
सिद्धार्थ ने पिता के नाम पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें ईमानदार, सच्चा और कल्चर से जुड़ा इंसान बताया। एक्टर ने बताया कि उनके पिता एक मर्चेंट नेवी कैप्टेन थे जिन्होंने बीमारी को साहस से डील किया। उन्होंने कभी समझौता नजीन किया। कभी अपनी ग्रेस नहीं खोई। जब स्ट्रोक ने उन्हें तोड़ दिया था और वो व्हील चेयर पर थे, उनकी हिम्मत उनके साथ थी। एक्टर ने लिखा कि उनके पिता की ईमानदारी उन्हें विरासत में मिली है। जो उन्हें हर दिन रास्ता दिखाती है। एक्टर ने बताया कि आज आप नींद में हमें छोड़कर चले गए। आपके जाने से खालीपन महसूस हो रहा है। मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं। सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर करण जौहर रकुलप्रीत, महीप कपूर, अर्जुन कपूर ने दुख जताया है।
पिता के करीब थे सिद्धार्थ
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ पिता के निधन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनका पिता के साथ खास बॉन्ड था। एक्टर अक्सर अपने पिता की तारीफ करते थे, उन्हें अपना हीरो बताते थे। पिता से ही उन्हें ताकत मिलती थी। यहां तक कि बेटे की शादी में सुनील मल्होत्रा व्हील चेयर पर मुंबई पहुंचे थे। बहू कियारा के साथ समय एन्जॉय किया था। लेकिन अब सुनील मल्होत्रा नहीं रहे।
स्ट्रोक के बाद बदल गई थी जिंदगी
सिद्धार्थ के पोस्ट के मुताबिक उन्हें स्ट्रोक आया था जिसमे बाद वो व्हील चेयर पा आ गए। कभी इंडियन नेवी के कैप्टेन रहे सुनील मल्होत्रा के लिए व्हील चेयर पर आना मुश्किल था। लेकिन उन्होंने साहस और हिम्मत से बीमारी के बाद भी जिंदगी जी और बिना किसी को परेशान किए नींद में ही दुनिया को छोड़ गए।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




