पिता को खोकर इमोशनल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, बोले- आपका नाम और वैल्यू आगे लेकर जाऊंगा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। एक्टर ने पिता की कुछ यादें शेयर की हैं और उन्होंने जो मैसेज लिखा है वो पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। सिद्धार्थ ने खुद भी अब इस खबर को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर अपने पति को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने अपने पिता के साथ कुछ मेमरी शेयर की हैं फोटोज के जरिए और साथ ही एक इमोशनल पोस्ट रखा है। उन्होंने अपने पापा को ट्रिब्यूट दिया है।
सिद्धार्थ का इमोशनल पोस्ट
सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'वह ऐसे मूल्यों पर जिए थे जो कभी नहीं झुकते थे। कठोरता के बिना अनुशासन था। अहंकार के बिना शक्ति। जीवन की तमाम मुश्किलों में भी पॉजिटिविटी थी यहां तक कि जब जीवन ने उनकी हद से ज्यादा परीक्षा ली। एक कमांडिंग मर्चेंट नेवी से शांति और ताकत के साथ लड़ाई लड़ने तक, उन्होंने कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। यहां तक कि जब स्ट्रोक से वह व्हीलचेयर पर आए, उनकी हिम्मत खड़ी रही।'
आपकी ताकत ने हमेशा मुझे गाइड किया
एक्टर ने आगे लिखा, 'पापा, आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है। आपकी ताकत ने हमेशा मुझे गाइड किया है। आपकी पॉजिटिविटी ने हमेशा हमारे परिवार को साथ रखा है। आप हम सबको शांति से नींद में ही छोड़कर चले गए, लेकिन आपका स्पेस हमेशा खाली रहेगा।'
आपका नाम आगे लेकर जाऊंगा
आखिर में सिद्धार्थ ने लिखा, ‘आज मैं जो हूं वो आपकी वजह से हूं और आपका नाम और आपकी वैल्यू मैं हमेशा अपने साथ आगे लेकर जाऊंगा। लव यू डैड।’
पैरेंट्स से दूर मुंबई में रहने पर सिद्धार्थ ने जताया था अफसोस
सिद्धार्थ ने कुछ समय पहले पिता की खराब तबीयत को लेकर बात की थी और कहा था कि कभी-कभी उन्हें अफसोस होतै है कि काम की वजह से उन्हें मुंबई रहना पड़ता है। पैरेंट्स की बढ़ती उम्र को लेकर उन्हें चिंता रहती थी।
मर्चेंट नेवी कप्तान थे सिद्धार्थ के पिता
सिद्धार्थ के पिता सुनील, पूर्व मर्चेंट नेवी कैप्टन थे। सिद्धार्थ ने कई बार कहा है कि उनकी लाइफ में जो डिसिप्लिन और इंसानियत है वो उनके पैरेंट्स की परवरिश से ही आया है। उनकी वैल्यूस की वजह से वह जमीन से जुड़े रहते हैं।
दिल्ली में ही हैं एक्टर
सिद्धार्थ के लिए यह काफी पर्सनल और बड़ा नुकसान है। वह ऐसे मुश्किल समय में अपनी मां और परिवार के साथ दिल्ली में ही हैं और उनकी ताकत बन रहे हैं।
वैसे बता दें कि सिद्धार्थ के साथ-साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी अपने ससुर जी के करीब थीं। वह उनको लेकर फादर्स डे या उनके बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट करती रहती थीं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



