श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से मंगाया सामान, निकला काॅकरोच, तुकाराम मुंढे से पूछा- आप कहां हो?

लाइव हिन्दुस्तान
share

श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर स्विगी इंस्टामार्ट की शिकायत सीधे महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से कर डाली है।

Shweta Tiwari
श्वेता तिवारी के ऑर्डर में निकला कॉकरोच

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी स्विगी इंस्टामार्ट से आए एक ऑर्डर को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने अपने लिए रेड बुल ऑर्डर किया था, लेकिन ड्रिंक के साथ उनके घर एक अनचाहा मेहमान भी पहुंच गया। दरअसल, ऑर्डर में उन्हें एक कॉकरोच मिला। इस घटना का वीडियो श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग कर दिया।

श्वेता ने वीडियो में क्या कहा?

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए वीडियो में श्वेता ने दिखाया कि कैसे इंस्टामार्ट से मंगाए गए रेड बुल के साथ एक कॉकरोच उनके घर पहुंच गया। उन्होंने कहा, ‘हमने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया और उसके साथ हमें एक कॉकरोच भी मिला।’ इसके बाद उन्होंने कॉकरोच को फर्नीचर पर घूमते हुए दिखाया और कहा, ‘अब कॉकरोच पूरे घर में घूम रहा है। इसे देखो, यह कितना छोटा है।’

तुकाराम मुंडे से श्वेता तिवारी ने क्या कहा?

वीडियो में किसी को कॉकरोच को मारने की कोशिश करते हुए भी देखा गया, लेकिन श्वेता ने उसे रोक दिया। इसके बाद श्वेता ने मजाकिया अंदाज में फैन्स से पूछा कि क्या उन्हें महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘तो, क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अब हमें इंस्टामार्ट से घर पर कॉकरोच मिल रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज इस पर ध्यान दें।’ इस दौरान श्वेता और उनके दोस्त हंसते हुए भी नजर आए।

घर पर और बाहर भी कॉकरोच से नफरत करती है श्वेता

बाद में श्वेता के स्टाइलिस्ट विक्टर रॉबिन्सन ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘उस महिला के साथ जो घर पर और बाहर भी कॉकरोच से नफरत करती है... OG श्वेता तिवारी।’

तुकाराम मुंडे क्यों चर्चा में हैं?

दरअसल, महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। वह FDA की ओर से फूड बिजनेस और क्विक-कॉमर्स सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर कई लोग असली सिंघम भी कह रहे हैं। इसी हफ्ते FDA ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत का प्रतिबंधित सामान और दूध व डेयरी उत्पाद जब्त किए। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन के चलते पांच होटल और रेस्तरां के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं।

श्वेता तिवारी के प्रोजेक्ट्स

फिल्में: श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने 2024 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' और प्राइम वीडियो की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में काम किया था। इसके बाद वह 2025 में 'डू यू वाना पार्टनर' में नजर आईं।

द ट्रेटर्स: इस साल श्वेता 'द ट्रेटर्स इंडिया' के सीजन 2 का हिस्सा हैं। शो में वह 'इनोसेंट' के तौर पर नजर आ रही हैं। प्राइम वीडियो के इस शो में क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शाहनील गिल और शालिनी पासी समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।

अपकमिंग: फिल्मों की बात करें तो श्वेता तिवारी जल्द ही 'वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनूप सोनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडश्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से मंगाया सामान, निकला काॅकरोच, मचा हड़कंप