धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से पूछा सवाल, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब करेंगे रिजाइन?
एक तरफ जहां सभी सेलेब्स कॉकरोच जनता पार्टी को बधाई दे रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद। वहीं श्वेता ने उनसे एक डिमांड की है सोशल मीडिया पर।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब तक कई सेलेब्स के रिएक्शन आ गए हैं। ज्यादातर सेलेब्स ने इस इस्तीफे का सपोर्ट किया है। हालांकि इस बीच श्वेता तिवारी का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। श्वेता ने कॉकरोच जनता पार्टी से पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की मांग की है।
श्वेता ने शेयर किया अभिजीत दीपके का वीडियो
श्वेता ने दरअसल, अभिजीत दीपके का वीडियो शेयर किया है जहां वह दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी मना रहे हैं। वीडियो में अभिजीत बोलते हैं देखिए, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अगर अब आप सरकार के सामने झुकेंगे नहीं तो अच्छे-अच्छों के इस्तीफे ले सकते हैं हम।
श्वेता ने की ये डिमांड
इस वीडियो को शेयर कर श्वेता ने लिखा, 'अब पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर कब रिजाइन देंगे? और अब वहां आप कब प्रोटेस्ट करने वाले हो कॉकरोच जनता पार्टी।'
क्यों की श्वेता ने पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर की डिमांड
बता दें कि पंजाब में फार्मेसी एग्जाम में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पंजाब सरकार पर हमलावर हैं। वे लगातार राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का इस्तीफा मांग रहे हैं। 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों को भरने के लिए आयोजित की गई परीक्षा में लगभग 7,000 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था।
इस मामले में कई गिरफ्तारी भी की गई
इस मामले में गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद कई की गिरफ्तारी भी की गई। खुद शिक्षा मंत्री बैंस ने इस्तीफे की पेशकश की। वहीं, शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंजाब में बार-बार एग्जाम में कथित गड़बड़ियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
सांसद हरसिमरत कौर बादल का दावा- 4 साल में 6 पेपर लीक
उन्होंने दावा किया कि चार साल में 6 पेपर लीक हुए हैं। यहां दिल्ली में आकर मगरमच्छ के आंसू बहाए जा रहे और पंजाब में जीरो ऐक्शन। यहां पर बड़ी बड़ी बातें और पंजाब में चुप्पी।
धर्मेंद्र ने इस्तीफा देते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी में क्या लिखा
बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले 10 दिनों की घटना ने उन्हें काफी व्यथित किया है। उनका कहना है कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। इसी भावना के साथ उन्होंने ये इस्तीफा दे दिया।


