श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म, नाम और रिलीज डेट का हुआ ऐलान, बॉक्स ऑफिस पर इन मूवीज के साथ होगा क्लैश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shraddha Kapoor Movie: ‘स्त्री 2’ के बाद अब श्रद्धा कपूर दोबारा बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही हैं। उनकी नई फिल्म का नाम और रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। आइए आपको उनकी इस अपकमिंग मूवी के बारे में बताते हैं।

श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म, नाम और रिलीज डेट का हुआ ऐलान, बॉक्स ऑफिस पर इन मूवीज के साथ होगा क्लैश

श्रद्धा कपूर की साल 2026 में फिल्म आने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के लिए ‘स्त्री 2’ के प्रोड्यूसर दिनेश विजान और ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने हाथ मिलाया है। उनकी इस फिल्म का नाम ‘ईथा’ (Eetha) होने वाला है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने सोमवार (8 जून) के दिन इस मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे ये एक्टर

इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार श्रद्धा कपूर लीड रोल में रहेंगी और ऑथर के रोल में दिखाई देंगी। वहीं उनके साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे।

कब रिलीज हो रही है ये फिल्म?

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी है। 'ईथा' 28 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, 28 अगस्त को शुक्रवार और रक्षाबंधन है। मतलब, ‘ईशा’ को बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करने के लिए लॉन्ग वीकेंड मिलेगा।

क्या होगी ‘ईथा’ की कहानी?

'ईथा' महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। ये कहानी 1940 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक की है, जिसमें उनके मशहूर होने का सफर और उनके संघर्ष को दिखाया जाएगा।

इन फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

साल 2026 के अगस्त और सितंबर महीने में सिनेमाघरों में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होंगी जिसने श्रद्धा कपूर की फिल्म का क्लैश होगा।

1. 28 अगस्त 2026

व्वान: सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी की फिल्म ‘व्वान’ भी 28 अगस्त के ही दिन आने वाली है। ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है।

पॉ पेट्रोल 3: ये एक एनिमेटेड फिल्म है।

खोसला का घोसला 2.0: कल्ट कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोंसला' का सीक्वल, 'खोसला का घोंसला 2' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत भगिया कर रहे हैं और प्रोड्यूस औटी-सीरीज कर रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर (मिस्टर खोसला), प्रवीण डब्बास (बंटी), और बोमन ईरानी (विलेन खुराना) के साथ रणवीर शौरी, विनय पाठक और तारा शर्मा भी नजर आएंगे।

2. 4 सितंबर 2026

वहीं एक हफ्ते बाद फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर - द मूवी' भी थिएटर्स में तहलका मचाने वाली है। ऐसा भी हो सकता है कि लोग श्रद्धा कपूर की फिल्म देखने न जाएं क्योंकि उन्हें ये फिल्म देखनी हो।

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में

'ईथा' के अलावा श्रद्धा कपूर के पास कई बड़ी फिल्में हैं।

1. अनटाइटल्ड स्टार्टअप फिल्म

निर्देशक: राहुल मोदी

ये फिल्म आज के समय के ‘हसल कल्चर’ और स्टार्टअप की दुनिया की भागदौड़ पर आधारित होगी। श्रद्धा कपूर इसमें एक आंत्रप्रेन्योर के किरदार में नजर आएंगी।

2. नागिन

निर्देशक: साकेत चौधरी

साल 2027 में आने वाली ये फिल्म इच्छाधारी नागिन की क्लासिक लोककथाओं का एक मॉर्डन रूप होगा। इसमें दर्शकों को नए जमाने के वीएफएक्स के साथ एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।

3. स्त्री 3

प्रोडक्शन: मैडॉक सुपरनेचुरल यूनिवर्स

दिनेश विजान के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री 3' साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

4. पहाड़पंगीरा

निर्देशक: राही अनिल बर्वे

कल्ट क्लासिक फिल्म 'तुम्बाड' के निर्देशक राही अनिल बर्वे की ये फिल्म एक डार्क हिस्टोरिकल ड्रामा होगी। ये फिल्म 'सती प्रथा' पर आधारित होगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।