पर्सनल सवाल पर भड़क गईं श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन से जुड़ी बात पर दिया यह जवाब

Dec 18, 2024 06:11 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जब एक इवेंट में उसकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस नाराज हो गईं। सुनिए निजी जिंदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या था श्रद्धा कपूर का जवाब।

पर्सनल सवाल पर भड़क गईं श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन से जुड़ी बात पर दिया यह जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने स्वीट नेचर के लिए जाने जाती हैं। एक्ट्रेस का डाउन टू अर्थ स्वभाव करोड़ों फैंस का दिल जीत लेता है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वह अपना धैर्य खो बैठीं जब एक पत्रकार ने उनसे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल पूछ लिया। अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहने वाली श्रद्धा कपूर ने हाल ही में रिलेशनशिप के सवाल पर थोड़ा हिंट दिया था। लेकिन जब एक इवेंट में उनसे उनके रिश्ते को लेकर कन्फर्मेशन मांगा गया तो एक्ट्रेस नाराज हो गईं।

इस पर्सनल सवाल पर चिढ़ गईं श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। श्रद्धा कपूर के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया, "हमने कार्तिक आर्यन से पूछा था कि वो किस एक्ट्रेस को डेट करना चाहेंगे, और आपका नाम चार ऑप्शन्स में से एक था। लेकिन कार्तिक ने कहा कि ये चारों किसी ना किसी को डेट कर रही हैं या फिर किसी दूसरे को... उन्होंने थोड़ा इशारा दिया था। क्या वहा सही थे?" श्रद्धा कपूर इस सवाल पर चिढ़ गईं और कहा, "ओके। तो उन्होंने वो कहा जो उन्हें कहना था। क्या आपके पास मेरे लिए यहां कोई सवाल है?"

यूं शुरू हुए थे श्रद्धा की लव लाइफ के गॉसिप

श्रद्धा कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने कॉस्मोपॉलिटियन के साथ बातचीत कहा, "मुझे अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है और उसके साथ फिल्में देखना, डिनर पर जाना या फिर ट्रेवल करना पसंद है।" गॉसिप गलियारों की बात करें तो श्रद्धा कपूर को पिछले दिनों उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोडी के साथ स्पॉट किया गया था। कहा जाता है कि दोनों साथ में डेट पर भी गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'स्त्री-2' में काम करती नजर आई थीं।

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म का इंतजार?

फिल्म में राजकुमार राव ने लीड रोल प्ले किया था और उनके साथ पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है लेकिन खबर है कि वह ऋषि कपूर की फिल्म 'कृष-4' में काम करती नजर आएंगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।