Stree 2 की सक्सेस क्रेडिट वॉर पर श्रद्धा कपूर ने तोड़ी चुप्पी, पार्ट 3 पर दिया ये अपडेट

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अब स्त्री 2 के क्रेडिट वार को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ, उन्होंने स्त्री 3 को लेकर भी अपडेट दिया है। आइए जानते हैं क्या बोलीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर।

Stree 2 की सक्सेस क्रेडिट वॉर पर श्रद्धा कपूर ने तोड़ी चुप्पी, पार्ट 3 पर दिया ये अपडेट

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हालांकि, फिल्म की तारीफ करने के साथ-साथ दर्शकों के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई थी कि फिल्म की सफलता का क्रेडिट किसे दिया जाना चाहिए। दर्शकों की बहस के बीच अपारशक्ति खुराना का एक बयान भी वायरल हुआ था। अपारशक्ति से जब फिल्म की सफलता के क्रेडिट को लेकर बात हुई तो उन्होंने कहा था, "मैं इसपर कुछ बोलुंगा, बात खुलेगी तो दूर तक जाएगी. मैं कुछ बोलना नहीं चाहूंगा. ऑडियन्स जो कहे वो सही है।" अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इस बहस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फिल्म क्रेडिट बहस पर श्रद्धा ने तोड़ी चुप्पी

इंडियन एक्सप्रेस की स्क्रीन मैगजीन लॉन्च इवेंट पर पहुंचीं श्रद्धा कपूर से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि फिल्म की सफलता का क्रेडिट किसे दिया जाना चाहिए। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि हर चीज की शुरुआत स्त्री पार्ट की सफलता से हुई। उन्होंने कहा, "डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर को दूसरा पार्ट बनाने के लिए हैट्स ऑफ। बस सीक्वल बनाने के लिए सीक्वल बनाना जरूरी नहीं है, आपको दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए और असली तारीफ पाने के लिए आधार की जरूरत होती है।"

श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 बनाने के लिए मेकर्स और राइटर्स की तारीफ की। उन्होंने दूसरे एक्टर्स, डायलोग राइटर्स और अलग-अलग डिपार्टमेंट के लोगों को भी फिल्म की सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम की मेहनत है।

स्त्री 3 पर दिया ये अपडेट

श्रद्धा कपूर से स्त्री 3 को लेकर भी सवाल हुआ। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर के पास स्त्री 3 की कहानी है। उन्होंने कहा, "जब अमर सर ने मुझे बताया कि उनके पास स्त्री 3 के लिए कहानी तैयार है, मैं बहुत उत्साहित हो गई थी। मुझे पता है कि वो शानदार होने वाली है। मैं ये जानने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं कि उसमें क्या होगा।"

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।