पैसे और समय की बर्बादी, मिर्जापुर द मूवी को देख शोभा डे बोलीं- मैं तो सो गई थी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर द मूवी को दर्शकों का प्यार तो मिल ही रहा था, लेकिन सेलेब्स की तरफ से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स आ रहे थे। हालांकि अब शोभा डे ने फिल्म को लेकर ऐसा रिव्यू दिया है कि सब हैरान हो गए हैं।

shobhaa de review on mirzapur the movie
शोभा डे ने दिया मिर्जापुर द मूवी का रिव्यू

मिर्जापुर द मूवी फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और जब मिर्जापुर मूवी रिलीज हुई तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन अब नोवलिस्ट और कम्यूनिस्ट शोभा डे ने मिर्जापुर द मूवी को लेकर अपना रिव्यू दिया है और उनका रिव्यू पॉजिटिव नहीं बल्कि नेगेटिव है।

मिर्जापुर द मूवी को लेकर शोभा ने क्या कहा

शोभा मिर्जापुर का रिव्यू करते हुए कहती हैं, ‘मैंने अभी मिर्जापुर द मूवी देखी है। मैं बस ये कहूंगी कि ऐसी फिल्म को नहीं बनना चाहिए। मैंने सीरीज नहीं देखी थी, लेकिन मैं काफी एक्सपेक्टेशन के साथ मूवी देखने गई थी क्योंकि इसको लेकर काफी हाइप था। लेकिन जब मैंने फिल्म देखी तो मैं यही सोचती रही कि ये क्या हो रहा है।’

रवि किशन और अली फजल की तारीफ की

शोभा ने कुछ कास्ट की तारीफ करते हुए कहा कि शानदार स्टार कास्ट थी और 2 लोगों की जबरदस्त परफॉर्मेंस थी जिनमें से एक थे रवि किशन और दूसरे अली फजल जो गुड्डू के तौर पर काफी अच्छे थे। मिस्टर त्रिपाठी का किरदार तो मिस्टर त्रिपाठी ही निभा रहे हैं, यह एक जैसा और थोड़ा उबाऊ लग रहा था। वही पुराने एक्सप्रेशन, वही पुरानी डिलीवरी।

पंकज के सेक्स सीन से हैरान शोभा

शोभा फिर आगे बोलती हैं, ‘लेकिन एक बड़ा सरप्राइज है जिसमें मिस्टर त्रिपाठी जो हमेशा अच्छे इंसान वाले किरदार निभाते हैं वह फिल्म में सेक्स सीन करते हैं। जी हां, आप सही सुन रहे हो और वो सीन भी उन्होंने और किसी के नहीं बल्कि रसिका दुग्गल के साथ किया है।’

फिल्म देखकर सो गई थीं शोभा

शोभा ने आगे कहा, 'इसके अलावा फिल्म में सिर्फ वॉयलेंस है और कहानी कहीं भी किसी भी मोड़ पर मुड़ जाती है। मैं तो 15 मिनट तक सो गई थी और मैंने अपने पीछे बैठी 2 महिलाओं की खर्राटे की आवाज भी सुनी। हो सकता है कि ये फिल्म आदमियों के लिए बनी हो, शायद मेरी टाइप की नहीं है।'

शोभा बोलीं कुछ भी दिखाया गया इसमें

शोभा ने अपने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मैंने 900 रुपये खर्च किए टिकट के लिए, 260 रुपये भेल के लिए और 4 घंटे यही सोचती रही कि मैं ये फिल्म क्यों देख रही हूं। इसमें कहीं से भी कोई भी सीन ऐड कर दिए गए थे। मतलब...बौना आदमी? ऊंट का दूद? एक खतरनाक विलेन जो अपने प्यार के लिए सेक्सी ब्रालेट सिलता है? या बिना सिर वाला मुर्गा जो छिपने की जगह के लिए इधर-उधर भाग रहा है?’

मिर्जापुर द मूवी के बारे जानें

मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी को पुनीत कृष्णा ने लिखा है। वहीं रितेश सिधवाणी और फरहान अख्तर ने मूवी को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन अहम किरदार में हैं।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी, एमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 197 करोड़ कमा लिए हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपैसे और समय की बर्बादी, मिर्जापुर द मूवी को देख शोभा डे बोलीं- मैं तो सो गई थी