
शोभा डे का दावा, धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने हेमा मालिनी को साइडलाइन कर दिया
Dharmendra Hema Malini: शोभा डे ने दावा किया है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे देओल परिवार ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी को साइडलाइन कर दिया है।
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी क्यों नहीं गई थीं? इस सवाल का कॉलमनिस्ट और राइटर शोभा डे ने जवाब दिया है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में यह दावा किया है कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत के बाद उनके परिवार ने हेमा मालिनी को पूरी तरह से किनारे कर दिया था इसलिए वह धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं गई थीं।

‘उन्हें बहुत दुख हुआ होगा’
बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में शोभा डे ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के दोनों परिवार के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा, “देओल परिवार ने हेमा मालिनी को पूरी तरह अलग-थलग कर दिया, उन्होंने उन्हें उनसे दूर कर दिया जिसके साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के 45 साल बिताए थे। उन्हें बहुत दुख हुआ होगा, लेकिन उन्होंने यह सब अपने अंदर रखा। उन्होंने जिस तरह से संभाला और जब उन्होंने कोई पब्लिक फंक्शन किया, तो मुझे लगा कि उन्होंने इसे बहुत गरिमा के साथ किया, न सिर्फ अपने लिए बल्कि उस इंसान के लिए भी जिसे उन्होंने खो दिया था।”

‘यह उनके बारे में बहुत कुछ कहता है’
शोभा ने आगे कहा, “हेमा खुद एक बड़ी पर्सनैलिटी हैं, वह चाहतीं तो इस बात का मुद्दा उठा सकती थीं, लेकिन उन्होंने गरिमा को चुना। मुझे लगता है कि यह उनके कैरेक्टर के बारे में बहुत कुछ कहता है। वह बहुत आसानी से, एक तरह से, यह अच्छा शब्द नहीं है, लेकिन, धरम जी के गुजरने के तुरंत बाद उन इमोशनल पलों को हाईजैक कर सकती थीं। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने शांति से, मुंबई में नहीं, दिल्ली में अपने प्यार के लिए प्रेयर मीट रखी।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




