शोएब अख्तर ने रिजेक्ट किया था सलमान खान का बॉलीवुड फिल्म ऑफर, बोले- लोग हिरोइन के साथ...
शोएब अख्तर का कहना है कि उन्हें सलमान खान ने बॉलीवुड फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उसे रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बताया कि उन्हें एक बार सलमान खान ने बॉलीवुड फिल्म का ऑफर दिया था। शोएब ने बताया कि वह सोच रहे थे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का जब भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन क्योंकि वह क्रिकेटर और सिनेमा दोनों करियर को मैनेज नहीं कर पा रहे थे तो इसलिए उन्होंने फिर इसे छोड़ दिया। शोएब ने यह भी बताया कि सलमान खान ने भी उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था।
गैंगस्टर फिल्म के लिए किया था अप्रोच
शोएब ने तामिश हाशमी के शो में बताया कि उन्हें फिल्म गैंगस्टर के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि उन्होंने क्लीयर किया कि उन्हें इमरान हाशमी के रोल के लिए ऑफर नहीं दिया था। उन्हें किसी दूसरे पार्ट के लिए अप्रोच किया था।
सलमान खान ने भी दिया था ऑफर
शोएब ने यह भी बताया कि सलमान खान ने भी उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वह अपने टाइम को प्रोफेशनल क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री में डिवाइड नहीं करना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि लोग नहीं तो तब उनका नाम एक्ट्रेसेस के साथ भी जोड़ते।
क्यों शोएब ने ठुकराए थे ऑफर
शोएब ने कहा, 'मैं 2 दुनिया में नहीं रह सकता था। मैं 6 या 7 महीने तक क्रिकेट खेलता था और फिर 6-7 महीने शूटिंग करता था। लोग मुझे फिर वहां महिलाओं के साथ टैग करते थे। तो,हालांकि मैंने इस बारे में सोचा था, 3-4 डायरेक्टरों ने मुझसे कहा कि विलेन का रोल करने के लिए तुम्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है।'
शोएब ने आगे कहा, 'लेकिन जो मेजर चीज मुझे फील हुई। मैन...मैं 2 इंडस्ट्रीज में सर्वाइव नहीं कर सकता। एक में फिटनेस को लेकर दिक्कत थी और दूसरी तरफ काफी प्रेशर था फिल्म को हिट बनाने का। मैं लाइट्स और कैमरे के लिए ये सब नहीं कर सकता था।'
सलमान खान के मुकाबले मैं कुछ भी नहीं
शोएब ने आगे सलमान को लेकर कहा, ‘मैं फिजिकली सलमान की तरह लगता हूं। लेकिन सलमान मुझसे ज्यादा अच्छे इंसान हैं। मैं उनके मुकाबले कुछ भी नहीं हूं। वह काफी नेक दिल इंसान हैं। वह काफी चैरिटी करते हैं और लोगों की बहुत मदद करते हैं।’
किस हीरो को अपनी बायोपिक में देखना चाहेंगे शोएब
बता दें कि एक बार शोएब से पूछा गया था कि वह क्या चाहते हैं कि कौन उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाए तो शोएब ने कहा था कि अगर कभी उन पर बायोपिक बिने तो वह चाहते हैं कि सलमान उनका रोल करें।


