'शिरडी वाले साईं बाबा…' गाने वाला सिंगर था मुस्लिम, लिखने वाले गीतकार ने बनाए कई भक्ति भरे गाने
शिरडी वाले साईं बाबा आज भी भक्तों के लिए ये खास गीत है। लेकिन क्या आप जानते हो इस गाने को किस सिंगर ने गाया था और किस गीतकार ने लिखा? आज भी सुना जाता है ये खूबसूरत गाना।

70 का दशक हिंदी फिल्मों के लिए खास था। इसी दशक में अमिताभ बच्चन अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में दे रहे थे। इस समय में एक फिल्म आई ‘अमर अकबर एंथनी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ विनोद खन्ना और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। तीन बिछड़े भाइयों पर बनी इस फिल्म का एक गाना बहुत मशहूर हुआ। ये वो गाना था जिसने देशभर के लोगों में साईं बाबा के लिए भक्ति पैदा की। गाने के बोल थे ‘शिरडी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पर सवाली’। ऋषि कपूर पर फिल्माया ये गाना आज भी दिल को छू जाता है।
शिरडी वाले साईं बाबा
1977 में आई फिल्म अमर अकबर एंथनी के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए थे।लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का म्यूजिक था और इस फिल्म के तीनों हीरो के लिए इंडस्ट्री के तीन बड़े मेल सिंगर्स मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश को लाया गया था। किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए 'माय नेम इज एंथनी गोंसाल्वेस गया और इन दिनों सिंगर्स ने 'हम को तुमसे हो गया है प्यार क्या करें'। लेकिन सबसे ज्यादा मोहम्मद रफी की आवाज में शिरडी वाले साईं बाबा गाने को पसंद किया गया था।
आनंद बक्शी ने लिखे ये गीत
फिल्म अमर अकबर एंथनी के सभी गाने आनंद बक्शी ने लिखे थे। इस फिल्म के गाने सभी पसंद किए गए। ऋषि कपूर पर फिल्माया गाना ‘शिरडी वाले साईं बाबा’ की एक अलग जगह है। इस गाने को आस्था से जोड़ा गया है। ऑडियंस के बीच खूब मशहूर हुआ था। आनंद बक्शी ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसे धार्मिक गाने लिखे जिन्हें ऑडियंस ने खूब पसंद किया।
फिल्म के गाने
इस फिल्म में मोहम्मद रफी के सबसे ज्यादा गाने थे। उनकी आवाज में ‘ऋषि कपूर पर फिल्माए गाने 'पर्दा है पर्दा', 'तैयाबली प्यार के दुश्मन हाय हाय', 'ये सच है कोई कहानी नहीं' गाए थे।
एमरजेंसी के दौरान रिलीज हुई थी फिल्म
इस फिल्म के बारे में बात करें मनमोहन देसाई प्रोड्यूसर थे और उनकी कई फिल्में एमरजेंसी के दौरान रिलीज हुई थी। मनमोहन देसाई के प्रोडक्शन में बनी फिल्म अमर अकबर एंथनी, धरम वीर, चाचा भतीजा और परवरिश शामिल हैं। हैरान वाली बात ये है कि देश में लागू एमरजेंसी के बाद भी उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल थीं। साथ ही उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में भी बनीं। साईं बाबा पर बना ये गाना आज भी भक्तों के दिल के करीब है। मंदिरों में बजता है ये गीत। ऋषि कपूर ने अपने चेहरे के भाव से कमाल कर दिया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


