Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShirdi Ke Sai Baba Actor Sudhir Dalvi Hospitalised Family Appeals For Help
शिरडी के साईं बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधीर दलवी की बिगड़ी तबीयत, परिवार ने लोगों से मांगी मदद

शिरडी के साईं बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधीर दलवी की बिगड़ी तबीयत, परिवार ने लोगों से मांगी मदद

संक्षेप:

शिरडी के साईं बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधीर दलवी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार ने उपचार के लिए की लोगों से मदद मांगी है।

Wed, 29 Oct 2025 06:46 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता सुधीर दलवी की हालत ठीक नहीं है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 86 वर्षीय एक्टर को सेप्सिस की बीमारी है। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम इन्फेक्शन से लड़ने के चक्कर में इतना एक्टिव हो जाता है कि वो खुद ही शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान पहुंचाने लगता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इलाज में आ चुका है 10 लाख रुपये का खर्च

मूवी टॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुधीर दलवी के इलाज में अब तक 10 लाख रुपये से अधिक का खर्च आ चुका है और डॉक्टरों का अनुमान है कि कुल खर्च 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में परिवार ने इस मुश्किल वक्त में फैंस, फिल्म इंडस्ट्री और आम जनता से आर्थिक सहायता की मदद मांगी है। उन्होंने अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी शेयर की है।

बैंक डिटेल्स

- नाम: सुधीर दलवी

- खाता संख्या: 53004408105

- IFSC कोड: SBIN0030366

- बैंक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ठाकर कॉम्प्लेक्स, कांदिवली ब्रांच

नोट: लाइव हिन्दुस्तान ने सुधीर दलवी के बैंक डिटेल्स की जांच नहीं की है।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं एक्टर

सुधीर दलवी ने मनोज कुमार की 1977 की क्लासिक फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में भगवान साईं बाबा का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वे टीवी सीरियल ‘रामायण’ में ऋषि वशिष्ठ के किरदार के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने ‘जुनून’ (1978), ‘चांदनी’ (1989) जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें 2003 में आई फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ और 2006 के शो ‘वो हुए ना हमारे’ में नजर आए थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।