शिल्पा शिंदे ने 9 साल बाद क्यों खोला झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट का राज, बोलीं- मैं उस वक्त…
शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। शिल्पा ने हाल ही में बताया कि 9 साल पहले जो भाभी जी घर पर है के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था वो गलत था।

अंगूरी भाभी के किरदार से पॉपुलर शिल्पा शिंदे ने हाल ही में जबसे यह खुलासा किया है कि उन्होंने भाभी जी घर पर है के मेकर्स पर झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है तबसे वह काफी ट्रोल हो रही हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उन्होंने 9 साल बाद यह शॉकिंग खुलासा किया है।
क्यों 9 साल बाद बताया सच
आईएएनएस से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, ‘मैं उस वक्त भी यह कहना चाहती थी, लेकिन हमारे कमिटमेंट थे कि हम इस बारे में मीडिया से बात नहीं करेंगे। ऐसा नहीं था कि मैं डरी हुई थी क्योंकि कोई डर था ही नहीं। ऐसी चीजें होती रहती हैं मेरे साथ क्योंकि मैंने कभी पैसों को बड़ा नहीं माना है।’
शिल्पा और मेकर्स के बीच अनबन
शिल्पा जब तक वह भाभी जी घर पर हैं कर रही थीं तो उन पर आरोप लगाए जाते थे कि वह नखरे दिखाती हैं या ज्यादा पैसे की डिमांड करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस का कहना था कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया है। उनका कहना था कि मेकर्स ये सब झूठे दावे करते थे।
शिल्पा ने अब क्या बताया सालों बाद सच
बता दें कि भारती और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने कन्फेस किया, कोई नहीं यह जानता। मैं सच बोलने से नहीं डरती हूं और आज मैं एक बड़ी बात बताने वाली हूं कि मैंने जो सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया था अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ वो फेक था।
शिल्पा ने यह भी कहा था कि उस वक्त उनके पास इस शिकायत को करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था।
क्यों बोला था झूठ
शिल्पा ने आगे कहा था, ‘आज मैं कह सकती हूं कि वो सब झूठ था। मैं सच बोल रही हूं। हमने सेटलमेंट की और फिर मुझे मेरी पेमेंट मिली जो 3 महीने से पेन्डिंग थी।’
क्या था पूरा मामला
बता दें कि साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने भाभी जी घर पर हैं छोड़ा। उन्होंने मेकर्स के साथ अनबन और नॉन पेमेंट ड्यूस को लेकर शो को अलविदा कह दिया। मैटर साल 2017 में जब बढ़ा जब शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया। हालांकि अब सालों बाद शिल्पा का कहना है कि ये आरोप गलत था।
खैर शिल्पा के शो से बाहर होने के बाद शुभांगी अत्रे उनकी जगह आ गई थीं। शुभांगी ने फिर अंगूरी भाभी बनकर सबका दिल जीता। हालांकि अब शुभांगी ने शो छोड़ दिया है और शिल्पा वापस शो में आ गई हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


