बिना कोरियोग्राफी शूट हुआ था ये गाना, कैमरा चलता रहा और शिल्पा शेट्टी ने खुद किए ये सभी स्टेप
गानों की शूटिंग में कोरियोग्राफर का बहुत अहम योगदान होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसकी शूटिंग के वक्त शिल्पा शेट्टी को फ्री हैंड दे दिया गया था।

गानों की शूटिंग के वक्त सेट पर अमूमन एक डांस कोरियोग्राफर होता ही है, लेकिन हम आज बात कर रहे हैं एक ऐसे गाने की, जिसमें आपको जो कुछ भी स्क्रीन पर नजर आया, सब कुछ एक्ट्रेस की खुद की सोच थी। हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म 'शूल' के गाने 'दिल वालों के दिल का करार लूटने' की। इस गाने में शिल्पा शेट्टी ने एक आइटम नंबर किया था। कम लोग जानते हैं कि इस आइटम नंबर को किसी डांस मास्टर ने कोरियोग्राफ नहीं किया था। शिल्पा ने खुद ही अपने मूव्स किए थे और आज तक हम उसे ही पर्दे पर देखते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसा हुआ क्यों? चलिए जानते हैं।
बिना कोरियोग्राफी शूट हुआ था गाना
दरअसल इस गाने के कोरियोग्राफर अहमद खान थे, होना यह था कि अहमद को डांस के दौरान स्टेप बताने थे। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि इस गाने की शूटिंग के लिए उन्हें कोई स्टेप्स नहीं सिखाए गए थे। अहमद खान ने इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें फ्री हैंड दे दिया था और खुद ही बीट्स और लिरिक्स के दौरान बस लटके-झटके मारने को कहा था। यानि आज इस गाने में आप जो कुछ भी देखते हैं, वो शिल्पा ने खुद ही ऑर्गैनिकली सोचा था और उसे ही कैमरा ने रिकॉर्ड किया।
कितना था बजट? OTT पर कहां देखें?
समीर ने इस गाने के बोल लिखे थे और इसे म्यूजिक दिया था शंकर, एहसान, लॉय ने। ईश्वर निवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.7 है। इसे मनोज बाजपेयी की कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। अगर आप इस फिल्म को घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। सब्सक्रिप्शन नहीं है? तो आप इसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भी एन्जॉय कर सकते हैं। सिर्फ 5 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
चर्चा में मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो 'द फैमिली मैन' फेम एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गवर्नर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसमें मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तत्कालीन गवर्नर एस. वेंकटरमन का किरदार निभाते नजर आएंगी। सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की कहानी 1991 के दौर की है जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था और तब गवर्नर एस. वेंकटरमन ने सिस्टम के खिलाफ जाकर देश को बचाया था।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


