शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का छलका दर्द, बोले- 'दोषी पाया गया तो जान देने को तैयार हूं'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Raj Kundra Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर साल 2021 में गंभीर आरोप लगे थे। यही वजह है कि उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और 63 दिनों तक जेल में भी रखा गया था।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का छलका दर्द, बोले- 'दोषी पाया गया तो जान देने को तैयार हूं'

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अपने पोर्नोग्राफी केस में इंसाफ़ का इंतज़ार करते हुए पाँच साल बीत चुके हैं। साल 2021 में लगे इन आरोपों पर अब राज कुंद्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं, तो वे हर नतीजा भुगतने और यहां तक कि अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। दरअसल, पांच साल पहले राज कुंद्रा पर मोबाइल ऐप्स के जरिए पोर्नोग्राफिक कंटेंट (अश्लील वीडियो) बांटने का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें 63 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मुझे सजा दें...

राज कुंद्रा ने जोर देकर कहा कि वे चाहते हैं कि ये मामला सुलझ जाए। उन्होंने बोला, ‘सभी आरोपियों में से मैं ही इकलौता ऐसा हूं जो ये कह रहा हूं कि अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मुझे सजा दें। इसे हमेशा के लिए खत्म करें। लेकिन, अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया है, तो मुझे क्लीन चिट दें। मैं पिछले पांच सालों से ये केस लड़ रहा हूं। मैं आज भी कहूंगा कि अगर मैं दोषी पाया जाता हूं, तो मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं।’

राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी

New Release: 17 जुलाई के दिन ओटीटी पर आएंगी 8 फिल्में और सीरीज, यहां देखिए पूरी लिस्ट

बंद हो गए सभी बिजनेस

मुश्किल दौर को याद करते हुए राज ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने सभी बिजनेस बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे बुरे दौर में, शिल्पा और मैंने अपने बिजनेस बंद करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे सेक्टर में इन्वेस्टमेंट थे, हमने एक होम शॉपिंग सेंटर शुरू किया था और मेरे बेटे के नाम पर एक टेक्नोलॉजी कंपनी, वियान इंडस्ट्रीज भी थी। लगभग 4000 लोग इनसे अपनी रोजी-रोटी कमा रहे थे।’

राज कुंद्रा ने बताया प्रेमानंदजी से मिलने के लिए होती है कितनी लंबी वेटिंग, बोले- 5 घंटे डायलिसिस होती है

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

‘वे मेरी जिंदगी के सबसे डरावने दिन थे’

इतनी मुश्किलों के बावजूद, राज कुंद्रा अपनी जिंदगी से उन 63 दिनों को हटाना नहीं चाहते जो उन्होंने जेल में बिताए थे। उन्होंने कहा, ‘आर्थर रोड जेल के वे 63 दिन मेरी जिंदगी के सबसे डरावने दिन थे। हालात ऐसे थे कि मुझे पता नहीं था कि मैं अगली सुबह देख पाऊंगा या नहीं। फिर भी मैं अपनी जिंदगी का कोई भी हिस्सा बदलना नहीं चाहूंगा। अगर मैंने वे 63 दिन न देखे होते, तो आज मैं जो राज कुंद्रा हूं, वो न होता। मुझे पता ही नहीं चलता कि कौन मेरे अपने हैं और कौन नहीं।’

साल 2009 में हुई थी शिल्पा से शादी

राज कुंद्रा एक ब्रिटिश-भारतीय बिजनेसमैन हैं और साल 2009 से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ शादीशुदा हैं। मई 2012 में शिल्पा ने बेटे काे जन्म दिया था। फिर साल 2020 में इन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने घर में बेटी का स्वागत किया।

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा

बिना कोरियोग्राफी शूट हुआ था ये गाना, कैमरा चलता रहा और शिल्पा शेट्टी ने खुद किए ये सभी स्टेप

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।