जब शूटिंग के दौरान जल गई थी शिल्पा शेट्टी की पीठ, बताया कैसे हुआ था हादसा
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुआ बताया कि उन्हें काम इसलिए मिला क्योंकि लोग उनकी कड़ी मेहनत देखते थे। उन्होंने इस दौरान किस्सा सुनाया कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी पीठ जल गई थी।

शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में अपने करियर की शुरुआत की। उनकी डेब्यू फिल्म बाजीगर थी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा काजोल और शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे सफल हिरोइनों में से एक मानी जाती हैं। अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में शिल्पा शेट्टी ने इंडस्ट्री में अपनी सफलता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें सफलता आसानी से नहीं मिली। उन्हें लगातार कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक शूटिंग के दौरान उनकी पीठ जल गई थी और फिर भी अगले दिन वो शूटिंग पर आईं थीं।
शिल्पा शेट्टी ने बताया कैसे मिली उन्हें सफलता
यूट्यूब चैनल Tomorrow, Today Show से खास बातचीत में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि फिल्ममेकर्स उन्हें इसलिए बुलाते थे क्योंकि वो उनकी डेडिकेशन देख सकते हैं। इसके बाद उदाहरण देते हुए शिल्पा शेट्टी ने बताया कि एक बार शूट के दौरान जल गई थीं, लेकिन अगले ही दिन शूट पर लौट आई थीं क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से प्रोड्यूसर्स को नुकसान झेलना पड़े। उन्होंने कहा, "मुझे काम मिला क्योंकि लोगों ने मेरी मेहनत देखी। मैं डिलिवर करती थी और चाहे जो भी परिस्थिति हो, मैं हमेशा शूटिंग पर आती थी।
शिल्पा शेट्टी ने बताया कैसे जल गई थी पीठ
शिल्पा शेट्टी ने बातचीत में बताया कैसे उनकी पीठ जल गई थी। उन्होंने कहा, “मुझे याद है HMI लाइट से मेरी पीठ जल गई थी। शॉट इस तरह था कि मुझे फ्रेम से बाहर आना था और एक बेबी लाइट पीछे लगी थी और मेरी पीठ उसे छू गई। जब आप जलते हैं, आपको तुरंत नहीं पता चलता है, जब वो जलने लगता है तब पता चलता है। मैं फिर भी अगले दिन शूटिंग पर आई। मुझे एक आउटफिट पहनना था अगले दिन, लेकिन मैं वो पहन नहीं पा रही थी क्योंकि पीठ जली हुई थी, तो मैंने उसे सामने से पहना और उनसे कहा कि उसकी सिलाई कर दें ताकि मुझे जिप नहीं बंद करनी पड़े। मैंने अपने जीवन में बहुत मेहनत की है ताकि मेरी वजह से किसी को नुकसान ना हो।”
2024 में वेब सीरीज में नजर आई थीं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में आई रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था। एक्टिंग के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


