Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSherlyn Chopra Shows Her Silicone Breasts After Breast Implant Surgery Share Her Experience Watch Video
शर्लिन चोपड़ा ने निकलवाए अपने 825 ग्राम के ब्रेस्ट सिलीकॉन, वीडियो देख चौंके लोग, कहा- इनका तो पूरा हुलिया...

शर्लिन चोपड़ा ने निकलवाए अपने 825 ग्राम के ब्रेस्ट सिलीकॉन, वीडियो देख चौंके लोग, कहा- इनका तो पूरा हुलिया...

संक्षेप: शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए 825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना कितना मुश्किल होता जा रहा था।

Sun, 16 Nov 2025 07:26 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में अब शर्लिन अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में शर्लिन ने बताया था कि वो ब्रेस्ट इम्लांट हटाने वाली हैं। वहीं, अब उन्होंने न सिर्फ ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवा दिया बल्कि, अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना मुश्किल होता जा रहा था

शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए 825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना कितना मुश्किल होता जा रहा था। शर्लिन चोपड़ा वीडियो में कहती हैं, 'ये भारी बोझ मेरे सीने से अब पूरी तरह से हट चुके हैं। इनमें से प्रत्येक 825 ग्राम के थे। इनको हटाने के बाद मैं तितली की तरह हल्का महसूस कर रही हूं। देश के युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रभाव में आकर एक्सटर्नल वैलिडेशन के लिए अपने शरीर के साथ कोई खिलवाड़ ना करें।'

भीड़ का हिस्सा बिल्कुल न बनें

शर्लिन ने आगे कहा, 'आप जो भी करवा रहे हैं, उसके फायदे नुकसान के बारे में पहले सोचें, अपनी फैमिली और मेडिकल एक्सपर्ट्स से इस बारे में खुलकर बात करें। इसको लेकर कभी कोई जल्दी न करें। भीड़ का हिस्सा बिल्कुल न बनें। अपनी प्रामाणिकता और वास्तविकता की हिफाजत करें।' इसके साथ ही शर्लिन ने अपने दूसरे पोस्ट में अपने 825 ग्राम के सिलिकॉन ब्रेस्ट की तस्वीर भी शेयर की। शर्लिन के इस वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ज्यादातर लोग उनके अब के लुक को देखकर हैरान हैं। लोगों का कहना है कि उनका पूरा हुलिया ही अब चेंज हो गया है।

होने लगी थी दिक्कतें

बता दें कि शर्लिन ने इससे पहले यानी अपने पिछले वीडियो में फैंस को बताया था कि, 'कुछ महीनों से इसकी वजह से उनके पीठ, छाती, गर्दन और कंधों में लगातार दर्द और छाती के आसपास लगातार दबाव की समस्या हो रही है। कई डॉक्टर्स से परामर्श के बाद उन्हें आखिरकार समझ आया कि उनके लक्षणों का कारण क्या था।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।