शेखर सुमन ने वायरल भैंसे के बहाने डोनाल्ड ट्रम्प को लपेटा, बोले- बांग्लादेश में हलाल होने से बचा लिया गया
शेखर सुमन का कहना है कि सिस्टम हमेशा पावरफुल के आगे झुकता है। उन्होंने बांग्लादेश के उस भैंसे का उदाहरण देकर बताया कि जिसकी शक्ल लोग डोनाल्ड ट्रम्प से मिला रहे थे।

शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें उन्होंने ट्रम्प का उदाहरण देकर बताया है कि कैसे सिस्टम पावरफुल इंसान के सामने झुकता है। शेखर सुमन अपने यूट्यूब चैनल पर अपना शो करते हैं। इसमें सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर सटायर होता है और वह सिलेब्रिटीज का इंटरव्यू भी करते हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश के उस वायरल भैंसे का जिक्र किया जिसकी शक्ल लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिला रहे हैं।
ट्रम्प जैसे भैंसे पर क्या बोले शेखर?
शेखर टुनाइट के एपिसोड 4 की क्लिप्स वायरल हैं। इसमें शेखर सुमन बोलते हैं, बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प जैसा दिखने वाला एक भैंसा चर्चा में है। जिसको वहां की सरकार ने बकरीद पर हलाल होने से बचाया। वो तो ठीक है लेकिन उस 'भैंसे' का क्या करें जो 'वहां' इतने लोगों का हलाल कर रहा है। देखा जाए तो दुनिया में लाखों भैंसे होंगे लेकिन बचाया उसको गया जो पावरफुल दिखता होगा। यानी इंसान हो या जानवर सिस्टम हमेशा पावरफुल लोगों के आगे ही घुटने टेकता है। पहले ट्रम्प को देखकर लगता था कि क्या भैंसे जैसा आदमी है। अब भैंसे को देखकर लगता है कि क्या ट्रम्प जैसा भैंसा है।
वेनेजुएला से क्यों खरीदें तेल?
बताइए हम विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को नहीं ला पाए और वह वेनेजुएला में घुसकर वहां के प्रेसिडेंट को उठा लाए। वैसे उठा लाए यहां तक तो ठीक है लेकिन उसका तेल भी निकाल दिया। यहां तक भी ठीक है लेकिन हमसे कह रहा है कि वेनेजुएला का तेल खरीदो। रशिया से खरीदोगे तो टैरिफ लगा दूंगा। एक बात समझ नहीं आती कि रशिया हो या वेनेजुएला, हम किसी से तेल क्यों खरीदें। भाई हमारे यहां महंगाई और बेरोजगारी से दबकर जो करोड़ों लोगों का तेल निकल रहा है, वो कहां जा रहा है। वो कब काम आएगा, कोई बताएगा।
बिना डरे कैसे बोलते हैं शेखर?
शेखर सुमन का एक और वीडियो वायरल है। इसमें उनसे सवाल होता है, यार एसएस तुम इतनी निडरता से बात कर रहे हो, कमेंट्स बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि शेखरजी आपको डर नहीं लगता? इस पर शेखर जवाब देते हैं, लोग हर मोड़ पर रुक-रुककर संभलते क्यों हैं? इतना डरते हैं तो घर से निकलते क्यों हैं।
मूवर्स एंड शेकर्स की तर्ज पर शो
साल 1997 में शेखर सुमन का शो मूवर्स एंड शेकर्स आता था। इसमें भी वह पॉलिटकल सटायर, सिलेब इंटरव्यू करते और मोनोलॉग देते थे। यह शो सोनी पर 2001 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद सब टीवी पर 2012 में फिर से शुरू हुआ। शेखर सुमन का वो शो लेट नाइट आता था और काफी पॉप्युलर है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


