संजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन, कहा- उन्हें उस बात के लिए मत घेरिए जो..

लाइव हिन्दुस्तान
share

संजय दत्त का बयान वायरल होने के बाद एक्टर ने हाल ही में सफाई दी थी। अब शेखर सुमन ने संजय दत्त का सपोर्ट किया है।

Shekhar Suman and Sanjay Dutt
शेखर सुमन ने संजय दत्त का सपोर्ट करते हुए कहा है कि उनकी बात को गलत तरह से लिया गया है।

संजय दत्त के 'भारत में शांति नहीं महसूस होती' वाले बयान पर अब शेखर सुमन ने उन्हें सपोर्ट किया है। संजय दत्त ने कहा था कि इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती। संजू बाबा के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। संजय दत्त ने यह बयान शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टुनाइट' पर दिया था। बवाल बढ़ा तो संजय दत्त ने सफाई में कहा कि यह एक स्क्रिप्टेड और हंसी-मजाक में की गई बातचीत थी। उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अब शेखर सुमन ने संजय दत्त को डिफेंड करते हुए कहा है कि उनके दिल में हिंदुस्तान के लिए बेपनाह प्यार और इज्जत है।

संजू बाबा के दिल में देश के लिए इज्जत

शेखर सुमन ने कहा है कि उन्होंने पॉजिटिव इन्टेंशन से यह बयान दिया था। शेखर सुमन ने NDTV के साथ बातचीत में कहा कि ये बातें अलग इरादों के साथ कही गई थीं और, उन्हें लोगों ने अलग तरह से लिया। शेखर सुमन ने इस बात पर जोर दिया कि संजय दत्त के दिल में इस देश और इसके लोगों के लिए काफी इज्जत है। शेखर सुमन ने यह भी कहा कि संजय दत्त को उस बात के लिए घेरना चाहिए, जो उनका इरादा ही नहीं था, या जो उन्होंने की ही नहीं है। शेखर सुमन ने कहा कि वह संजू बाबा को कई सालों से जानते हैं और कहा कि वह देश से बहुत प्यार करते हैं।

संजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन

शेखर सुमन के मुताबिक संजय दत्त के कमेंट पूरी तरह हार्मलेस थे और पॉसिटिव माइंडसेट के साथ दिए गए थे। शेखर सुमन ने अपने शो के नेचर का भी जिक्र किया और कहा कि शेखर टुनाइट एक सटाइरिकल फॉरमैट का शो है, जो कि हुनरमंद और लोकतांत्रिक लोगों के लिए है। शेखर सुमन का बयान खुद संजय दत्त के इस मामले पर सफाई देने के बाद आया है। संजय दत्त ने अपनी X पोस्ट में बताया था कि शो पर उनकी जो बातचीत हुई वह स्क्रिप्टेड थी और इसका मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना और उन्हें हंसाना था। संजय दत्त ने साफ किया कि वह किसी को भी आहत करना नहीं चाहते थे।

संजय दत्त ने अपनी सफाई में क्या कहा?

संजय दत्त ने बताया कि वह किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था को आहत नहीं करना चाहते थे। संजय दत्त ने अपने हंसी-मजाक को अपनी फिल्म 'मुन्ना भाई' से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया। संजय दत्त ने बताया कि उनका मजाक फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में गांधीगिरी के आइडिया से प्रेरित था। संजय दत्त ने कहा कि उनके शब्दों को बाहर गलत तरह से लिया गया, जिसकी वजह से बात बिगड़ गई। बता दें कि संजय दत्त शेखर टुनाइट पर गांधी जयंती वाले खास एपिसोड में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने भारत और यहां के लोगों के बारे में बात की और कहा कि कैसे भारतीय लोगों का दिल खातिरदारी के मामले में बहुत बड़ा होता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसंजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन, कहा- उन्हें उस बात के लिए मत घेरिए जो..