शेखर सुमन बोले- मुझे नहीं लगता मोदी जी इतने कमजोर हैं कि एक…

लाइव हिन्दुस्तान
share

शेखर सुमन ने इंटरव्यू दिया है और अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ विवाद पर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह शो इसलिए शुरू किया क्योंकि प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें आलोचना पसंद है।

Shehkhar Suman reacted on controversy around his show
शेखर सुमन ने अपने शो 'शेखर टुनाइट' के इर्द-गिर्द हो रहे विवाद पर रिएक्ट किया है।

अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन का टॉक शो 'शेखर टुनाइट' (Shekhar Tonite) हाल ही में संजय दत्त के एक एपिसोड और उस पर हुए बवाल के बाद चर्चा में आ गया है। शो के आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि राजनीतिक आलोचना के चलते इस शो को बंद करवा दिया जाएगा या इसके अगले एपिसोड्स पर रोक लग जाएगी। अब इन तमाम चर्चाओं और रूमर्स पर खुद शेखर सुमन ने खुलकर बात की है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

क्या बोले शेखर सुमन?

शेखर सुमन ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने कमजोर हैं कि किसी छोटे से शो के लिए उनकी सरकार के लोग मुझे फोन करेंगे। मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। वह एक बहुत अदब वाले इंसान हैं। मेरे हिसाब से दुनिया में और भी बहुत सारी चीजें हो रही हैं, जिन पर उनका ध्यान जाता होगा। मेरे शो के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है और बहुत सारे लोग हैं।’

संजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन, कहा- उन्हें उस बात के लिए मत घेरिए जो..

शो बंद होने और धमकियों की अटकलों पर तंज

सोशल मीडिया पर चल रही उन बातों पर भी शेखर ने प्रतिक्रिया दी जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि सरकार के दबाव में शो का अगला एपिसोड नहीं आएगा। उन्होंने कहा, ‘लोग कहते हैं कि ऐसा हो जाएगा, वैसा हो जाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होगा। हमारा शो आया था और उस पर लगातार कमेंट्स भी आ रहे थे। इसका अगला एपिसोड नहीं आएगा। क्यों नहीं आएगा? कौन रोकेगा? मोदी जी खुद कई जगह कह चुके हैं कि उन्हें आलोचना पसंद है। उन्होंने कहा है। मैंने उनकी इसी बात का एक हिस्सा लिया और सोचा कि ठीक है, फिर हम भी आलोचना करते हैं। मुझे लगता है कि उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर भी है और वह इस बात को इतनी गंभीरता से नहीं लेंगे। मेरा शो इतना भी महत्वपूर्ण नहीं है कि सरकार उसे लेकर इतनी चिंता करे।’

संजय दत्त के एपिसोड के बाद गरमाया था माहौल

शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' (Shekhar Tonite) के गांधी जयंती विशेष एपिसोड के दौरान अभिनेता संजय दत्त ने देश के माहौल और शांति को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर बाद में काफी विवाद खड़ा हो गया था। शो में बातचीत के दौरान संजय दत्त ने देश के लोगों को मिलनसार और बड़े दिल वाला बताते हुए कहा था कि, "इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं, यहां शांति होनी चाहिए, लेकिन मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती।"

शो के बाद उनकी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और उनकी आलोचना होने लगी। इसके बाद अभिनेता को सफाई देनी पड़ी थी कि यह सब एक स्क्रिप्टेड और हास्य-व्यंग्य का हिस्सा था। उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडशेखर सुमन बोले- मुझे नहीं लगता मोदी जी इतने कमजोर हैं कि एक…