मौत के 31 साल बाद भी शेखर सुमन को है अपने बेटे का इंतजार, कहा- मुझे पूरा यकीन है कि...

लाइव हिन्दुस्तान
share

Shekhar Suman: शेखर सुमने के बेटे का 31 साल पहले निधन हो गया था। तब वह 11 साल के थे। हाल ही में दिए इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बताया कि वह आज भी उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

Shekhar Suman talked About his both son
शेखर सुमन ने कहा कि उनका बेटा आयुष अब अध्ययन का बेटा बनकर वापस आएगा।

अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन आज भी अपने बड़े बेटे आयुष को याद कर भावुक हो जाते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आयुष को इस दुनिया से गए करीब 31 साल हो चुके हैं, लेकिन इतने साल बाद भी उनका दर्द कम नहीं हुआ है। शेखर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी आज भी हर रोज 2-3 घंटे बैठकर आयुष को याद करते हैं और उसके बारे में बातें करते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ जख्म कभी नहीं भरते, कभी नहीं।”

अध्ययन को दिखते थे आयुष- शेखर सुमन

शेखर सुमन ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब आयुष की डेथ हुई तब मेरा छोटा बेटा अध्ययन सात साल का था। हमने उसे इन सबसे दूर रखा था। जब उसने देखा कि आयुष की बॉडी जमीन पर रखी है तब उसे समझ नहीं आया। बाद में वो कहता था कि भईया आता है रात में, मुझसे बात करता है खिड़की से।”

शेखर सुमन के बेटे को हुई थी ये दुर्लभ बीमारी

आयुष हमें दर्शन देने आया था- शेखर सुमन

शेखर सुमन ने आगे कहा, “जब से आयुष गया है तब से मन में एक ही सवाल है, ‘मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ?’ खैर, ये सवाल तो हर किसी के मन में होता है, लेकिन किसी को इसका जवाब नहीं मिलता। एक पंडित ने कहा था कि वो एक बार आपसे मुलाकात करने आएगा और ऐसा हुआ। साल 2009 की बात है। मैं इलेक्शन कैम्पेन के दौरान स्पीच दे रहा था और मेरी पत्नी बाबा विश्वनाथ के मंदिर गई हुई थीं। उन्होंने मुझे फोन किया। पहले तो मैं फोन उठाना नहीं चाहता था क्योंकि मैं स्पीच दे रहा था, लेकिन फिर भी मैंने फोन उठाया।”

पत्नी ने बताई आयुष से मिलने की बात - शेखर सुमन

शेखर सुमन ने उस घटना को याद करते हुए बताया, “फोन पर मेरी पत्नी बहुत खबराई हुई लग रही थीं, बोलीं- 'तुमको पता है क्या हुआ।' मेरे मुंह से निकला, 'क्या हुआ आयुष से मुलाकात हुई?' तो वो बोलीं, 'तुम्हे कैसे पता चला?' मैंने कहा, 'मुझे नहीं पता मेरे मुंह से निकल गया।' तो वो बोलीं, ‘मैं दर्शन करके बाहर निकली और पैसे मांगने एक छोटा-सा बच्चा आया। मैंने उसे 10 रुपये दिए तो वो बोला, इससे मेरा क्या होगा।’ मैं आपको बता दूं, जब आयुष बीमार हुए थे तब हम उन्हें कई चीजें कम देते थे खाने के लिए तब आयुष हमसे कहते थे, 'इससे मेरा क्या होगा।' मेरी पत्नी ने बताया कि उस बच्चे ने उसी टोन में और उसी अंदाज में कहा, 'इससे मेरा क्या होगा।' इसके बाद उन्होंने अपने बैग से सारे पैसे निकाले उस बच्चे को देने के लिए लेकिन वो बच्चा गायब हो गया था। ऐसा भी नहीं था कि गाड़ी साइड में खड़ी हो तो वो इधर-उधर चला जाए। गाड़ी सड़क के बीचोबीच खड़ी थी।”

शेखर सुमन के दोनों बेटे

शेखर सुमन को फिर आई बेटे की याद

वापस आएगा आयुष- शेखर सुमन

शेखर सुमन ने आखिरी में कहा, “मुझे यकीन है कि आयुष, अध्ययन का बेटा बनकर वापस आएगा।”

शेखर सुमन का वर्कफ्रंट

शेखर सुमन ने अपने डिजिटल शो ‘शेखर टुनाइट’ (Shekhar Tonite) से होस्टिंग की दुनिया में वापसी की है। इस शो की शुरुआत 15 मई, 2026 को हुई थी और अब इसका पहला सीजन भी पूरा हो चुका है। इससे पहले शेखर अपने लोकप्रिय शो ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते थे। करीब 14 साल बाद उन्होंने एक बार फिर लेट-नाइट टॉक शो के साथ वापसी की। ‘शेखर टुनाइट’ में वह अपने चिर-परिचित अंदाज में राजनीति और देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर बात करते और उन पर व्यंग्य करते नजर आते हैं।

शेखर सुमन
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमौत के 31 साल बाद भी शेखर सुमन को है अपने बेटे का इंतजार, कहा-मुझे पूरा यकीन है…