शूटिंग के दौरान नोज पिन निगल गईं शहनाज, सोशल मीडिया पर फैंस में मचा हड़कंप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शहनाज गिल ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह शूटिंग सेट पर काफी घबराई हुई नजर आ रही हैं। दरअसल उन्होंने गलती से अपनी नोज पिन (नथ) निगल ली थी।

Shehnaaz Gill
शहनाज गिल ने गलती से निगल ली अपनी नथ, शूटिंग सेट पर मच गया था हड़कंप।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ फिल्म 'इश्कनामा' की शूटिंग के दौरान काफी डरा देने वाली घटना हुई। हुआ यह कि एक्ट्रेस ने गलती से अपनी नोज रिंग निगल ली। एक्ट्रेस ने इस घटना का BTS वीडियो अने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बहुत डरी हुई हैं और अपने सिर पर हाथ रखकर खांसकर निगली हुई नोज रिंग को बाहर उगलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वाकई काफी डराने वाला है और इसे देखकर फैंस भी बहुत ज्यादा घबरा गए हैं।

शूटिंग में नथनी निगल गईं शहनाज

वीडियो में शहनाज गिल के को-एक्टर सौरभ सचदेवा को एक्ट्रेस की मदद करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वह शहनाज गिल की पीठ थपथपाकर और उनका हाथ पकड़कर उन्हें बालकनी की तरफ ले जाते नजर आ रहे हैं। हुआ यह कि एक्ट्रेस के नाक की बाली ढीली होकर नाक के जरिए मुंह में पहुंची और फिर वह गलती से इसे निगल गईं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस घबरा गए।

शहनाज का कैप्शन और रिएक्शन्स

शहनाज गिल ने इस वीडियो को खुद ही पोस्ट किया है, यानि वह अब पूरी तरह ठीक हैं। इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- वीडियो से पहले यह रहा उसका BTS मोमेंट। आप में से बहुत से लोग मुझसे यह नथनी मोमेंट पोस्ट करने को कह रहे थे। बात कमेंट सेक्शन की करें तो एक यूजर ने लिखा- अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखिए शहनाज। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखो। एक शख्स ने लिखा- ध्यान रखा कीजिए अपना। एक यूजर ने जवाब दिया- क्या क्या करती रहती हैं आप?

शहनाज की फिल्म का सबको इंतजार

बता दें कि यह हादसा अरविंद्र खैरा निर्देशित पंजाबी रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म 'इश्कनामा' की शूटिंग के दौरान हुआ। फिल्म निम्मा नाम के एक युवा सिख स्टूडेंट और शायर की कहानी है, जिसे पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की नसीमा से प्यार हो जाता है। फिल्म में शहनाज के साथ जय रंधावा, सौरभ सचदेवा, अंजुम बत्रा और महानबीर भुल्लर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडशूटिंग सेट पर गलती से नथ निगल गईं शहनाज, को-स्टार्स और क्रू में मचा हड़कंप