
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद बदल गई शहनाज गिल की जिंदगी, बोलीं- जो हुआ उसके बाद मैं...
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बिग बॉस शो में काफी पसंद किया गया था। हालांकि सिद्धार्थ के निधन के बाद ये जोड़ी ही टूट गई। भले ही सिद्धार्थ ने कभी ओपनली शहनाज गिल को अपना प्यार नहीं बताया, लेकिन शहनाज उनसे बहुत प्यार करती थीं।
शहनाज गिल ने बिग बॉस शो में सबका दिल जीत लिया था। वहीं इसी शो के दौरान वह अपना दिल सिद्धार्थ शुक्ला पर हार गई थीं। शहनाज को शो के दौहार ही सिद्धार्थ से प्यार हो गया था और उन्होंने नेशनल टीवी पर इस बात को कबूला भी था। हालांकि फिर सिद्धार्थ का निधन हो गया जिससे एक्ट्रेस का दिल बुरी तरह टूट गया था। शहनाज अब भी कई इंटरव्यूज में सिद्धार्थ को लेकर बात करती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे सिद्धार्थ के निधन से उनकी लाइफ बदल गई।

क्या बोलीं शहनाज
रणवीर अहालबादिया के पॉडकास्ट में शहनाज ने कहा, ‘सिद्धार्थ मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गए हैं। जब वो सब कुछ हुआ, उसके बाद में मैच्योर हो गई हूं नहीं तो मैं वही बिग बॉस वाली होती। किसी दुनिया की परवाह नहीं, कुछ नहीं। मैं केयरफ्री थी और हैप्पी गो लक्की-उसके जाने से मासूमियत बदल गई।’
पहले से बदल गई
शहनाज ने आगे कहा, ‘कभी-कभी मैं वो रील्स देखती हूं तो सोचती हूं मैं क्या थी? मैं ऐसी थी? लाइफ ने मुझे बदल दिया। वो लड़की अलग थी, मुंहफट और मजे में रहने वाली। जिंदगी अपने आप बदल गई और मेरे भाई ने भी मुझे बदल दिया।’
खुद पर काम किया
शहनाज ने कहा, ‘मैं तो चंडीगढ़ जाने वाली थी वापस, लेकिन उसने कहा नहीं जाना है। उसने सारे अरेंजमेंट किए मेरे लिए। मैं तो इस शहर के बारे में जानती भी नहीं था। मैंने फिर खुद पर काम किया और अपना करियर शुरू से बनाया।’
प्रोफेशनल लाइफ
शहनाज की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो बॉलीवुड में वह वह लास्ट विकी विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आई थीं। उनका फिल्म में स्पेशल सॉन्ग था सजना वे सजना। इसके बाद कुछ दिनों पहले रिलीज हुई पंजाबी फिल्म इक कुड़ी में नजर आई हैं। अब वह सब फर्स्ट क्लास में नजर आने वाली हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




