राघव जुयाल संग डेटिंग की खबरों पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह मेरा…
शहनाज गिल ने फाइनली राघव जुयाल संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। भले ही उन्होंने कुछ क्लीयर नहीं किया, लेकिन राघव की फिल्म को सपोर्ट करने को कहा है।

शहनाज गिल और राघव जुयाल को कुछ दिनों पहले साथ में स्पॉट किया गया था, उस दौरान दोनों का बॉन्ड देखकर फैंस भी हैरान हो गए थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आए थे। इतना ही नहीं भीड़ से बचाते हुए सीधा अपनी गाड़ी में गोद में बिठा लिया था। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई। अब हाल ही में शहनाज गिल से इस बारे में पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।
राघव संग डेटिंग की खबरों पर बोलीं शहनाज
दरअसल, शहनाज से पूछा गया कि राघव जुयाल उनकी डेटिंग की खबरें क्या सच हैं तो उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए इस सवाल को नजरअंदाज किया और कहा, कोई पर्सनल सवाल नहीं, प्लीज।
राघव की फिल्म को लेकर की सबसे एक रिक्वेस्ट
शहनाज ने फिर सभी से राघव की फिल्म भाई तेरा स्टार है को सपोर्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा, मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है, भाई तेरा स्टार है। आप प्लीज उसको सपोर्ट करो। वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, उसकी फिल्म चलनी बहुत जरूरी है।
राघव इंडस्ट्री का बंदा नहीं सपोर्ट करें
राघव की जर्नी को लेकर शहनाज ने कहा, एक हीरो के तौर पर, बतौर लीड वह पहली बार हीरो बनकर आ रहा है। उसको सपोर्ट करना बहुत जरूरी है क्योंकि वो कोई इंडस्ट्री का बंदा नहीं है। वो खुद बना है जो बना है इसलिए प्लीज उसकी फिल्म देखने जाओ।
जब राघव-शहनाज को लेकर बोले थे सलमान खान
बता दें कि राघव और शहनाज पहले फिल्म किसी का भाई किसी की जान में साथ काम कर चुके हैं। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कहा था कि मैंने इन दोनों के बीच सेट पर एक कैमिस्ट्री बनती देखी है। लेकिन कुछ हुआ नहीं, एक इंसान की तरफ से तो बिल्कुल नहीं। एक तो चाहता था। बस इसके बाद से दोनों के रिलेशन की अफवाह आने लगी थी।
राघव ने दी थी इस पर सफाई
हालांकि राघव ने फिर क्लीयर किया था कि सलमान ने बस मजाक किया था। वह बोले थे, शाहनाज और मैंने साथ में काम किया है तो नेचुलरल है लोग को-स्टार्स को लेकर पूछते हैं, लेकिन हम डेट नहीं कर रहे हैं। मैं सिंगल हूं।
कब रिलीज हो रही राघव की फिल्म
फिल्म भाई तेरा स्टार है फिल्म की बात करें तो इसमें राघव के साथ संजय कपूर और निक्की वालिया भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को वीवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और मूवी 30 जुलाई को रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


