बच्चे पालने के बजाय कुत्तों को पालों, शेफाली शाह ने यंग जनरेशन को दी सलाह- जल्दी शादी मत करो

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शेफाली शाह ने यंग जनरेशन को अपनी कुछ सलाह दी हैं। उनका कहना है कि जल्दबादी में शादी नहीं करनी चाहिए और जब आप इमोशनली स्ट्रॉन्ग हो तब ही शादी करो।

बच्चे पालने के बजाय कुत्तों को पालों, शेफाली शाह ने यंग जनरेशन को दी सलाह- जल्दी शादी मत करो

शेफाली शाह उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपनी बात रखने से कभी झिझकती नहीं हैं फिर चाहे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई मुद्दा हो या फैंस को जिंदगी की सलाह देना हो। अब शेफाली ने शादी, रिलेशनशिप और बच्चे पैदा करने पर अपनी राय बताई। उन्होंने बताया कि कैसे शादी और पैरेंटहुड को लेकर एक प्रेशर रहता है हमारी सोसाइटी में। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बच्चों की बजाय डॉग्स रख लो।

शेफाली ने दी सलाह शादी जल्दबाजी में मत करो

लिली सिंह से बात करते हुए शेफाली ने रिलेशनशिप को लेकर बात की और यंग लड़कियों को सलाह दी कि जल्दी शादी ना करें। वह बोलीं, तब मत करो जब आप बच्चे हो। भगवान के लिए ऐसा मत करो। आपको लोगों को मिलना चाहिए और फाइनल च्वाइस करने से पहले लोगों से खूब मिलो। मैं सबसे कहती हूं कि अगर आप शादी पर विश्वास करते हो तो विश्वास करो, इसमें काफी काम होता है, प्लीज मत करो। स्टेप बैक करना सही नहीं होता है।

कब करनी चाहिए शादी

शेफाली ने कहा कि शादी को ऐसे ही कैजुअली नहीं लेना चाहिए। जब आप इमोशनली मैच्योर हो तब ही कमिट करो।

शेफाली बोलीं बच्चों से बेहतर कुत्तों को पालो

इस दौरान लिली बोलती हैं कि वह 37 साल की हैं और उनकी शादी नहीं हुई है अभी तक तो इस पर शेफाली ने कहा, क्या मैं एक बात बोल सकती हूं, मैं बहुत ज्यादा ट्रोल होने वाली हूं। बच्चे मत करो, इससे बेहतर डॉग्स रख लो। शेफाली का कहना है कि ह्यूमल लाइफ में डॉग्स ही आपको अनकंडिश्नल प्यार देते हैं।

खैर शेफाली के इस कमेंट पर लोगों के क्या रिएक्शन होते हैं यह तो आगे ही पता चलेगा।

टीवी शोज को लेकर की थी बात

कुछ दिनों पहले शेफाली के टीवी शोज को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘पहले शोज का एंड होता था। शुरुआत, मिडल और फिर एंड। अब तो कोई एंड नहीं है। पहले पॉइंट था अच्छा कंटेंट बनाना...क्वालिटी, ना कि क्वांटिटी। उसके बाद अब जब 100 और 500 एपिसोड्स जो चलते हैं...डेली सोप तो रोज आप डेडलाइन पूरी करते हो कि ये बनाना है, ये डिलीवर करना है। इसके बाद टीआरपी। ये सब तब नहीं था जब मैं टीवी कर रही थी।’

शेफाली ने आगे कहा था, 'बहुत अच्छी कहानियां थी और एक आर्क था। ये नहीं कि अच्छा टीआरपी नहीं चल रहा तो इस किरदार को मार डालो या वो स्टोरीलाइन बदल दो। ये सब नहीं होता था पहले।'

शेफाली की पर्सनल लाइफ

फिलहाल शेफाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने टीवी एक्टर हर्ष छाया से शादी की थी। हालांकि शादी के 4 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2000 में शेफाली ने फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की। दोनों के 2 बच्चे हैं आर्यमान और मौर्या।

शेफाली के पास 2 पेट्स भी हैं जिन्हें वह बच्चों की तरह प्यार करती हैं। एक का नाम ऐश है और दूसरे का सिंबा। शेफाली उनके साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

शेफाली की प्रोफेशनल लाइफ

शेफाली की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट दिल्ली क्राइम के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। इस सीरीज को तनुज चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इसमें शेफाली के साथ हुमा कुरैशी, रसिका जुग्गल, राजेश तायलांग, सयानी गुप्ता, मिता वशिष्ठ भी थे। सीरीज में शेफाली ने अपना पॉपुलर डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। वह दिल्ली वापस आती है मिसिंग गर्ल्स के केस के लिए। शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि शेफाली अब फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।