
क्यों उड़ता तीर ले रहे हैं... रीना राय के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा क्या लिखा जो ट्रोल्स ने लिए मजे
शत्रुघ्न सिन्हा की रीना रॉय के जन्मदिन पर बधाई का ट्वीट वायरल है। अब लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं एक ने यह भी लिखा है कि शत्रु का ट्वीट उन्हें कुछ बोल्ड करने की प्रेरणा देता है।
शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उनका रीसेंट पोस्ट चर्चा में है। इसमें उन्होंने अपने साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रीना रॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मजेदार बात ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा का रीना रॉय से अफेयर रहा है। इस बात को वह कुबूल भी कर चुके हैं। अब लोग शत्रुघ्न की इन शुभकामनाओं पर उनके मजे ले रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने काफी बहादुरी का काम किया है। बता दें कि रीना रॉय का जन्मदिन 7 जनवरी को था।
शत्रुघ्न की प्यारी शुभकामनाएं
शत्रुघ्न ने ट्विटर पर लिखा है, 'एक बहुत प्यारी दोस्त के लिए जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं, अब तक की बेस्ट एक्ट्रेसस में से एक, चार्मिंग स्टार,एक महान इंसान, पूरी तरह से बहुत बढ़िया पर्सनैलिटी रीना रॉय। आप पर हमेशा ईश्वर की कृपा रहे।' शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके साथ अपनी और रीना रॉय की 4 तस्वीरें भी लगाए हैं। ये उनकी साथ में की गई मूवीज की हैं।
लोगों ने लिए ट्वीट पर मजे
इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा है, आप उड़ता तीर क्यों ले रहे हैं। क्यों दबी पुरानी चिंगारी आग में बदलना चाहते हो सर इस उम्र में। एक ने लिखा है, क्या आपके दोस्त मिस्टर अमिताभ बच्चन कभी रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की हिम्मत कर सकते हैं? एक ने लिखा है, यह ट्वीट मुझे प्रेरणा देती है कि कुछ बोल्ड और अपने कंफर्ट जोन से बाहर करूं। शुक्रिया शत्रुजी और रीना मैम जन्मदिन मुबारक हो। एक कमेंट है, खबरों में रहने के लिए ऐसी चीजें करनी पड़ती हैं। एक ने लिखा है, ओह एक्स का बर्थडे आज तक नहीं भूले।
अफेयर नहीं छिपाते हैं शत्रु
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर गॉसिप मैगजीन्स की हेडलाइन्स बन चुका है। वह अपनी किताब ऐनीथिंग बट खामोश में भी लिख चुके हैं कि एक समय पर दो महिलाओं के साथ इन्वॉल्ड थे। जब पूनम से शादी की उस वक्त रीना रॉय से उनका अफेयर था। शत्रु ने लिखा था कि लव ट्रायंगल में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि मर्द भी कष्ट झेलता है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




