Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडshatrughan Sinha tells Dharmendra was smiling when he visited his home says thought he would recover actor worried for h
धर्मेंद्र के निधन पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- उस दिन मिलने गया तो मुस्कुरा रहे थे, बीमार होकर भी वह…

धर्मेंद्र के निधन पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- उस दिन मिलने गया तो मुस्कुरा रहे थे, बीमार होकर भी वह…

संक्षेप:

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया है कि जब वह धर्मेंद्र की बीमारी के बाद उनके घर देखने गए तो वहां क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि जब मिलकर आए तो लग रहा था कि वह रिकवर हो जाएंगे। शत्रु को अब हेमा की चिंता हो रही है।

Nov 25, 2025 10:09 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धर्मेंद्र जब बीमार थे तो शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी के साथ उन्हें देखने पहुंचे थे। उनके निधन से शत्रुघ्न सदमे में हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। साथ ही एक मीडिया हाउस को बताया कि जब वह मिलने गए तो लग रहा था कि धर्मेंद्र रिकवर हो जाएंगे। शत्रुघ्न ने बताया कि वह बीमार थे तब भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। अपने X अकाउंट पर उन्होंने धर्मेंद्र की कई तस्वीरें पोस्ट करके दिल की बात लिखी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस दिन मुस्कुरा रहे थे धर्मेंद्र

शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र ने साथ में लोहा, जीने नहीं दूंगा, ब्लैकमेल, आग ही आग, हमसे ना टकराना जैसी कई फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड हंगामा से बात की। बोले, धर्मेंद्र धरती के सबसे हैंडसम शख्स थे। जब हम साथ चलते तो जोड़ी ब्यूटी ऐंड द बीस्ट लगती थी।' धर्मेंद्र से आखिरी मुलाकात को याद करके शत्रु बोले, 'उस दिन जब मैं और मेरी पत्नी उनसे मिलने उनके घर गए तब तो वह मुस्कुरा रहे थे। बीमार होकर भी वह हैंडसम दिख रहे थे और उनमें तेज था। हमें लगा कि वह रिकवर हो जाएंगे। हो सकता है कि हम जानबूझकर ऐसा सोच रहे हों। हम नहीं सोचना चाहते कि जिसे प्यार करते हैं वो इस दुनिया से जाए।'

शत्रुघ्न को हुई हेमा की चिंता

शत्रुघ्न आगे बोलते हैं, 'मैं धर्मेंद्र और हेमा दोनों के ही बराबरी से क्लोज हूं। सोचकर भी डर लग रहा है कि उन पर क्या बीत रही होगी। अपनी पूरी जिंदगी उन्होंने बस एक ही शख्स को प्यार किया। मेरे अंदर अब तक हिम्मत नहीं आई कि उन्हें कॉल कर लूं।'

ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र के हालचाल लेने हेमा मालिनी के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, किया ट्वीट

शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट

शत्रुघ्न ने X पर पोस्ट किया है, 'हमारे प्यारे पारिवारिक मित्र, हमारे बड़े भाई, लोगों के हीरो, सबके चहेते, धरती के पुत्र, पंजाब और महाराष्ट्र की शान, सच्चे मायनों में बारत रत्न, धरती से जुड़े, दयालु और विनम्र धर्मेंद्र के निधन से दिल टूट गया है, दर्द में हूं और बहुत दुखी हूं। उन्हें हमेशा सिनेमा और फिल्म इंडस्ट्री में उनके महान योगदान के लिए याद रखा जाएगा। वह अपने आप में संपूर्ण शख्सियत थे, हीमैन/स्टार का एरा गया। मेरे पहले हीरो और इंडस्ट्री में लोगों के हीरो अब नहीं हैं। यह हम सबके और इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति है, इस जगह को कभी भरा नहीं जा सकता। इस दुख भरे समय में परिवार, शुभचिंतकों और फैन्स को शक्ति मिले। ओम शांति।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।