
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा से मिलकर शत्रुघ्न सिन्हा हुए इमोशनल, लिखा- इस दर्दनाक समय में उनसे…
धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके घर मिलने जा रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा सनी-बॉबी से मिलने के बाद हेमा मालिनी से मिलने गए और इस मुलाकात के बाद इमोशनल पोस्ट लिखा है।
शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे। उनके निधन के बाद वह हेमा मालिनी से मिलने गए और सांत्वना दी। उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं लिखा है कि ऐसे समय में हेमा से मिलना बहुत ही कठिन था। इससे पहले भी धर्मेंद्र के निधन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी की चिंता जताई थी।
हेमा से मिले शत्रु
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, 'अपनी प्रिय फैमिली फ्रेंड हेमा मालिनी से मिला। अपने बड़े भाई धर्मेंद्र के निधन के बाद इस दर्दनाक समय में उनसे मिलना दिल तोड़ने वाला था। उनकी दोनों सुंदर बेटियों ऐशा देओल और अहाना से भी मुलाकात करके उनके इतने बड़े लॉस पर सांत्वना दी। धरमजी दयालु और सौम्य आत्मा वाले थे। वह आज हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी यादें सदा हमारे साथ रहेंगी। इस मुश्किल समय में उनकी शांति के लिए प्रार्थनाएं। ईश्वर उन सबकी रक्षा करें, ओम शांति।'
लगातार पोस्ट कर रहे हैं शत्रु
धर्मेंद्र जब बीमारी के वक्त हॉस्पिटल से घर पहुंचे थे तब भी शत्रुघ्न सिन्हा उनसे मिलने पहुंचे थे। उनके साथ वाइफ पूनम सिन्हा भी थीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
धर्मेंद्र के निधन से टूट गई हेमा
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी उनकी कई तस्वीरें पोस्ट करके उन्हें याद कर चुकी हैं। रीसेंटली यूएई के फिल्ममेकर और धर्मेंद्र के बड़े फैन हमद हेमा से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा है कि हेमा से क्या बात हुई। यह भी बताया कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में क्यों कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




