शत्रुघ्न सिन्हा ने किया धुरंधर का रिव्यू, बोले- लोग इसे प्रोपागैंडा कह रहे हैं? पाकिस्तान के सेट जो सेट बने हैं…

Feb 25, 2026 01:48 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

शत्रुघ्न सिन्हा ने फाइनली धुरंधर देखने का वक्त निकाल लिया और देखने के बाद एक लंबा सा ट्वीट लिखा है। उन्होंने फिल्म की एक-एक बारीकी की बात की है। साथ ही इसे आदित्य धर का मास्टरस्ट्रोक बताया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया धुरंधर का रिव्यू, बोले- लोग इसे प्रोपागैंडा कह रहे हैं? पाकिस्तान के सेट जो सेट बने हैं…

धुरंधर मूवी साल 2025 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। मूवी के कॉन्टेंट को लेकर लोगों की दो तरह की राय रही। कुछ को मूवी देखकर बहुत मजा आया तो कई ने इसे प्रोपागैंडा फिल्म बताया। शत्रुघ्न सिन्हा अब फाइनली धुरंधर देखने का समय निकाल पाए हैं। उन्होंने मूवी पर एक लंबा ट्वीट किया है और इसकी पूरी टीम को मेन्शन करके खूब तारीफ की है। शत्रुघ्न ने धुरंधर से अपने फेवरिट गाने भी बताए और लिखा है कि ये बार-बार सुनने का मन कर करता है।

कौन कहता है प्रोपागैंडा फिल्म?

ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है, 'वाह! अभी-अभी सबसे चर्चित फिल्म 'धुरंधर' देखी, जो वाकई में एक मास्टरपीस है। लोग इसे 'प्रोपेगेंडा' फिल्म कह रहे हैं? भाई, फिल्म तो बस फिल्म होती है। यह एक शानदार, दिलचस्प और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ बनाया गया है। बैंकॉक (थाईलैंड) में जो पाकिस्तान के सेट्स बनाए गए हैं, वो बेहद असली और खूबसूरत लगते हैं। तकनीकी रूप से यह फिल्म बेमिसाल है, इसकी एडिटिंग और सिनेमैटोग्राफी लाजवाब है। पूरी टीम और कलाकारों को इस विजुअल ट्रीट के लिए बहुत-बहुत बधाई! हर किसी ने पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी है।'

एक्टर्स और डायरेक्टर की तारीफ

शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके आगे कास्ट को टैग करके लिखा है, हमारे अपने रणवीर इस किरदार के लिए एकदम फिट हैं, उन्होंने आउटस्टैंडिंग काम किया है। महान सुनील दत्त साहब के सुपुत्र संजय दत्त ने बहुत ही शानदार परफॉर्म किया है। हमारे प्यारे विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने एक अलग रोल करके अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी परफॉरमेंस उम्दा और दिल जीत लेती है। आदित्य धर ने बहुत बढ़िया डायरेक्शन दिया हौ यूट्यूब से सही तरह से मार्केटिंग की है। सोने पर सुहागा हमारे दोस्त राकेश बेदी हैं, उन्होंने जिस संतुलन के साथ यह रोल निभाया है, वो सिर्फ वही कर सकते थे। फिल्म म्यूजिक और कोरियोग्राफी, खासकर 'शरारत' और 'इश्क जलाकर-कारवां'ने क्रांति ला दी है। ये गाने बार-बार सुनने का मन करते हैं।

सिनेमा का मास्टरस्ट्रोक

शत्रु लिखते हैं, 'हमारी चार्मिग सौम्या टंडन ने भी पावरफुल कैमियो किया है। धुरंधर की टीम का परफॉर्मेंस और काबिलियत अब रोल मॉडल के तौर पर देखा जा सकता है। सबसे डिमांड में रहने वाले और सफल फिल्ममेकर आदित्य धर का ये मास्टरपीस कभी ना भूला जाने वाली सिनेमैटिक ट्रीट है। सच कहें तो मास्टरस्ट्रोक है। इंडियन सिनेमा जीते रहो, जय हिंद।'

बताते चलें, धुरंधर का पार्ट 2 मार्च 19 2026 को रिलीज हो रहा है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।