Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडshatrughan Sinha and wife Poonam meets hema malini inquired about Dharmendra health
धर्मेंद्र के हालचाल लेने हेमा मालिनी के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, किया ट्वीट

धर्मेंद्र के हालचाल लेने हेमा मालिनी के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, किया ट्वीट

संक्षेप: शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरों के बाद वह हेमा मालिनी से मिलने उनके घर पर गए और साथ में फोटोज भी खिंचवाए। शत्रुघ्न के साथ उनकी पत्नी भी थीं।

Mon, 17 Nov 2025 03:26 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बीते कुछ वक्त से ठीक नहीं है। उनका हालचाल लेने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा हेमा मालिनी के घर पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही हेमा के साथ दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा साथ नहीं रहते। धर्मेंद्र का इलाज उनके घर पर चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शत्रुघ्न ने किया ट्वीट

शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में लिखा है, अपनी बेस्टेस्ट हाफ पूनम सिन्हा के साथ अपनी बहुत प्यारी मिली फ्रेंड, बहुत ही नेक इंसान, उम्दा स्टार/एक्ट्रेस, बहुत प्रतिभाशाली आर्टिस्ट, काबिल सांसद हेमा मालिनी से मिलना हुआ। हमारी प्रार्थनाएं उन सबके साथ हैं और हमने अपने बड़े भाई (धर्मेंद्र) और उनके परिवार के भी हालचाल लिए।

चल रहा है ट्रीटमेंट

बता दें कि बीते दिनों तबीयत खराब होने के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उनकी हालत सीरियस होने की खबर आई और मीडिया में नेगेटिव अफवाहें उड़ने लगीं। इसके बाद धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर पर ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। उनके शुभचिंतक और परिवारवाले जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मजबूत हैं हेमा

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद हेमा ने स्टेटमेंट दिया था कि उनके लिए कठिन समय है। लेकिन वह खुद को कमजोर नहीं दिखा सकती हैं। इस बात की राहत है कि धर्मेंद्र घर आ गए। हेमा ने यह भी कहा था कि उनके बच्चे सो नहीं पा रहे।

भड़क गए थे सनी

धर्मेंद्र के घर के बाहर पैप्स को वीडियो बनाते देख सनी देओल भड़क गए थे। उन्होंने फोटोग्राफर को उनके घरवालों की दुहाई देकर कहा था कि ऐसा ना करें। इसके बाद उनके घर के बाहर से मीडिया हट गया। वहीं मिलने-जुलने वालों का आना-जाना लगा है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।