
इस डायरेक्टर ने 6 साल दी 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, चारों ने रचा इतिहास, बना दिया राजेश खन्ना को सुपरस्टार
एक ऐसा ही डायरेक्टर था, जिसने रोमांस और मेलोड्रामा की किस्मत बदल दी। इसने एक दो नहीं बल्कि चार क्लासिक फिल्में दीं और वो भी 6 सालों में। आइए जानते हैं वो कौन सी फिल्में थी और किस डायरेक्टर ने ये रिकॉर्ड बनाया।
1950 से 1970 के दशक में कई ऐसी फिल्में बनीं, जिन्हें आज भी कोई मात नहीं दे पाया। डायरेक्टर एक्टर और एक्ट्रेसेस से ज्यादा फिल्म की कहानी और गानों पर जोर देते थे। इसी दौर का एक ऐसा ही डायरेक्टर था, जिसने रोमांस और मेलोड्रामा की किस्मत बदल दी। इसने एक दो नहीं बल्कि चार क्लासिक फिल्में दीं और वो भी 6 सालों में। आइए जानते हैं वो कौन सी फिल्में थी और किस डायरेक्टर ने ये रिकॉर्ड बनाया।
इस डायरेक्टर ने दी 4 कालजयी फिल्में
हम जिस फिल्ममेकर की बात कर रहे हैं उनका नाम शक्ति सामंत है। शक्ति सामंत ने साल 1969 से 1975 के बीच यानी सिर्फ 6 साल में 'आराधना', 'कटी पतंग', 'अमर प्रेम' और 'अमानुष' जैसी 4 कालजयी फिल्में बनाई, जिनमें से तीन सुपरहिट रहीं और 'अराधना' तो एक मील का पत्थर साबित हुई। शक्ति सामंत की ये फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
फिल्म और उसके स्टारकास्ट
अब बात करते हैं शक्ति सामंत की इन चार फिल्मों के स्टार कास्ट के बारे में। सबसे पहले बात करते हैं फिल्म आराधना की। ये फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी। इसमें मेन लीड के तौर पर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और एक मील का पत्थर साबित हुई। दूसरी फिल्म का नाम कटी पतंग है जो साल 1970 में रिलीज हुई थी। यह भी एक बड़ी हिट थी और आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। इस मूवी में भी राजेश खन्ना लीड एक्टर थे और उनके साथ आशा पारेख नजर आई थीं। तीसरी फिल्म का नाम साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म अमर प्रेम है। यह फिल्म अपने यादगार गानों और इमोशनल स्टोरी के लिए जानी जाती है और एक कल्ट क्लासिक बन गई। इसमें भी राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर लीड रोल में थे। चौथी फिल्म का नाम अमानुष है, जो साल 1975 में रिलीज हुई थी। ये इसमें लीड एक्टर उत्तम कुमार और शर्मिला टैगोर थीं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




