जब शक्ति कपूर ने ऑनस्क्रीन खींचा औरत का दुपट्टा, थिएटर से उठकर चले गए थे उनके माता-पिता
Shakti Kapoor: शक्ति कपूर ने बताया कि उनके माता-पिता को इस बात से शर्मिंदगी महसूस हुआ करती थी कि वो विलेन्स के किरदार निभाते हैं। हालांकि बड़ी कोशिश के बाद अपनी जगह बना पाए शक्ति कपूर ने अपना स्टैंड साफ कर दिया।

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत उस दौर में की थी, जब बहुत से लोगों के लिए सिनेमा एक सम्मानजनक पेशा नहीं हुआ करता था। लोग फिल्मों में काम करने वालों को जज किया करते थे और माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे मनोरंजन जगत में कदम रखें। शक्ति कपूर को फेम उनके निगेटिव किरदारों के जरिए मिला था, लेकिन उनके माता-पिता को यह पसंद नहीं था। शक्ति कपूर ने बताया कि एक बार तो उनके पेरेंट्स उन्हें विलेन के तौर पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते देख थिएटर से बाहर चले गए थे।
थिएटर से उठकर चले गए थे मां-बाप
शक्ति कपूर ने अल्फा नियॉन स्टूडियोज के साथ बातचीत में बताया, "मेरी 2 बड़ी फिल्में रिलीज़ हो चुकी थीं और एक और बड़ी फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' रिलीज हुई थी, तो मैंने अपने माता-पिता से फिल्म देखने के लिए कहा। मेरे माता-पिता फिल्म देखने गए। लेकिन जब फिल्म शुरू हुई तो मेरे पहले ही सीन में मुझे एक लड़की का दुपट्टा खींचते हुए दिखाया गया।" शक्ति कपूर ने बताया, “मेरे पापा ने तुरंत मेरी मां से थिएटर से उठकर बाहर जाने को कहा। उन्होंने कहा, 'यह पहले बाहर ऐसा करता था और अब बड़े पर्दे पर भी ऐसा कर रहा है। देखो यह क्या कर रहा है। मैं यह फिल्म नहीं देखना चाहता।”
पूछा- तुम गुंडों के रोल क्यों कर रहे हो?
शक्ति कपूर ने बताया कि उन्होंने मुझे बुलाया और डांटा। उन्होंने कहा कि तुम कैसे रोल कर रहे हो? और देखो किसके साथ ऐसे काम कर रहे हो? उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अच्छे इंसान के किरदार निभाने चाहिए और हेमा मालिनी और जीनत अमान जैसी एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहिए। वो मुझसे पूछते थे, तुम गुंडों के रोल क्यों कर रहे हो?" हालांकि शक्ति कपूर ने अपने माता-पिता की सलाह नहीं मानी। शक्ति कपूर ने बताया, "मैंने उनसे कहा कि आपने मुझे जन्म दिया है और सिर्फ यही चेहरा दिया है। इस चेहरे को देखकर कोई मुझे अच्छे इंसान या हीरो का रोल नहीं देगा।"
बेटी श्रद्धा कपूर को भी होती थी शर्मिंदगी
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर जिन्हें सिनेमा जगत में बेशुमार प्यार मिलता है। उन्होंने भी एक बातचीत के दौरान माना था कि जब वह छोटी थीं तो अपने पिता के निगेटिव रोल्स करने को लेकर नाराज रहा करती थीं। श्रद्धा कपूर ने एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा, "मैं विलेन्स के रोल करने को लेकर उन पर चिल्लाती थीं। मुझे इस बात से तकलीफ होती थी, लेकिन फिर मेरी मां ने समझाया कि वह सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं।" बता दें कि शक्ति कपूर ने 1990 के दशक में कई यादगार निगेटिव रोल किए थे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




