
AskSRK: एक ने लिखा, ‘तू स्टार कैसे बन गया?’, शाहरुख खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, लिखा…
शाहरुख खान एक बार फिर अपने फैंस से सीधा जुड़ने के मूड में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर AskSRK सेशन शुरू किया है, जहां वो लोगों के सवालों के मजेदार अंदाज में जवाब दे रहे हैं।
शाहरुख खान 2 नवंबर के दिन अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट भी होने वाली है। ऐसे में शाहरुख खान ने जन्मदिन और अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट से पहले अपने फैंस से जुड़ने का एक दिलचस्प तरीका अपनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर AskSRK सेशन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने प्यार करने वालों को प्यार से जवाब दिया और जो लोग बदतमीजी करने लगे, उन्हें अपने मजेदार अंदाज में करारा लेकिन हाजिरजवाब रिप्लाई दिया।

‘तुझसे बढ़िया तो मेरी शक्ल है’
सेशन के दौरान एक यूजर ने लिखा, “भाई ये बता, तुम में कोई टैलेंट नहीं है, ना तेरी सकल बढ़िया है, फिर तू स्टार कैसे बन गया? तुझसे बढ़िया तो मेरी शक्ल है, पर मुझे कोई पहचानता तक नहीं।” शाहरुख खान ने इस पर अपने मशहूर अंदाज में जवाब दिया, “भाई शक्ल तो ठीक है... अक़्ल का नहीं बोला तुमने!!! वो है या...???”
दूसरे यूजर को भी दिया जवाब
दूसरे यूजर ने लिखा, “आप इंटरव्यू में जितने इंटेलिजेंट लगते हैं, वैसी ही इंटेलिजेंट फिल्में क्यों नहीं बनाते? अब तो आपके पास नेटफ्लिक्स भी है, उन फिल्मों को रिलीज करने के लिए।” इस पर शाहरुख ने जवाब में कहा, “क्या करें... मैं कोई इंटेलिजेंस एजेंट नहीं हूं, मैं तो प्यार और एंटरटेनमेंट बेचने वाला हूं। और हां, असली बुद्धिमानी वो होती है जो सामने से दिखाई न दे, बल्कि महसूस हो जाए... जैसे कोई हल्का-सा स्पर्श।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




