Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShahrukh khan worked in these 4 movies rejected by top actors become blockbuster made him superstar
टॉप एक्टर्स की रिजेक्ट कीं ये 4 फिल्में कर शाहरुख खान बने सुपरस्टार, चारों ब्लॉकबस्टर

टॉप एक्टर्स की रिजेक्ट कीं ये 4 फिल्में कर शाहरुख खान बने सुपरस्टार, चारों ब्लॉकबस्टर

संक्षेप:

शाहरुख खान किस्मत के भी बादशाह हैं। सीरियल्स से शुरुआत करने के बाद उनके खाते में शुरुआत में वो फिल्में आईं जो दूसरे रिजेक्ट कर चुके थे। ये फिल्में छोड़ने का दूसरों को पछतावा है लेकिन शाहरुख इनसे सुपरस्टार बन गए।

Thu, 6 Nov 2025 01:59 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। उनके खाते में कई कल्ट फिल्में हैं। शाहरुख अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं शुरुआत में वह फिल्में सिर्फ पैसों के लिए कर लेते थे। कई ऐसी फिल्में जो बड़े एक्टर्स ने रिजेक्ट कीं, शाहरुख ने उनमें काम किया और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। ऐसी ही चार फिल्में हैं दीवाना, बाजीगर, डर और दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दीवाना

दीवाना फिल्म में शाहरुख खान का रोल छोटा है लेकिन लोगों ने काफी पसंद किया। यह रोल पहले अरमान कोहली को ऑफर किया गया था। उनके साथ दिव्या भारती के पोस्टर भी छप गए थे। लास्ट मोमेंट पर उन्होंने ना कह दिया और फिल्म शाहरुख को ऑफर की गई। वह तुरंत इसे करने को तैयार हो गए। यहां से उनकी किस्मत चमक गई। शाहरुख एक इंटरव्यू में भी बोल चुके हैं कि वह अरमान कोहली के शुक्रगुजार हैं, उन्होंने ही स्टार बनाया।

बाजीगर

बाजीगर में शाहरुख खान नेगेटिव रोल में हैं। यह रोल सबसे पहले अनिल कपूर को ऑफर किया गया था। उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया था कि रिस्की रोल है। फिल्म मेकर अब्बास मस्तान यह बात कोमल नाहटा के इंटरव्यू में बता चुके हैं। इसके बाद यह रोल सलमान खान को ऑफर किया गया तो उन्होंने भी इसे डार्क बताकर ना कह दिया गया था। शाहरुख ने बाजीगर की और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

डर

डर फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली चॉइस नहीं थे। यश चोपड़ा ने कई एक्टर्स को राहुल मेहरा का रोल ऑफर किया लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बनी। यश चाहते थे कि सनी देओल शाहरुख वाला रोल करें जो कि नेगेटिव था। उन्होंने मना कर दिया। आमिर को रोल में लिया गया लेकिन मतभेद के चलते फिल्म छोड़नी पड़ी। राहुल रॉय ने भी यह फिल्म रिजेक्ट की थी। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि अजय देवगन को भी यह रोल ऑफर हुआ था लेकिन बात नहीं बनी।

दिलवाले दुलहनिया ले जाएं

दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे में राज के रोल में आज हम शाहरुख के सिवा किसी और को इमैजिन भी नहीं कर सकते। मजेदार बात यह है कि सबसे पहले यह रोल सैफ अली खान को ऑफर किया गया था। उनका डेट्स को लेकर कुछ ईशू था तो फिल्म नहीं कर पाए। आमिर और सलमान ने भी इस फिल्म को ना कहा। यहां तक कि शाहरुख खान ने खुद भी यह फिल्म पहले रिजेक्ट की थी। बाद में राजी हो गए।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।