तुझे देखा तो ये… की शूटिंग के समय अस्पताल के चक्कर काट रहे थे शाहरुख, जिंदगी और मौत से लड़ रहा था उनका करीबी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dilwale Dulhaniyan Le Jayenge Song: शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ का गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना समन’ सुना है? आइए इसके पीछे की कहानी बताते हैं। 

तुझे देखा तो ये… की शूटिंग के समय अस्पताल के चक्कर काट रहे थे शाहरुख, जिंदगी और मौत से लड़ रहा था उनका करीबी

ये बात 1995 की है। स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में शाहरुख खान और काजोल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के फेमस गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शूटिंग कर रहे थे। सरसों के लहलहाते खेतों में बाहें फैलाए जब शाहरुख कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे थे, तब दुनिया में किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो अंदर से कितने गहरे दर्द में हैं। दरअसल, उनका कोई अपना अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।

कौन था वो शख्स?

वो शख्स कोई और नहीं बल्कि शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज लाला रुख खान थीं। शाहरुख ने खुद एक इंटरव्यू में इस दर्दनाक दौर का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि सालों पहले जब उनके पिता मीर ताज मोहम्मद का अचानक निधन हुआ था तब शहनाज को इतना गहरा सदमा लगा था कि वो सुन्न हो गई थीं। वो बस पिता के पार्थिव शरीर को देख रही थीं। न उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे और न ही वो कुछ बोल रही थीं। इसके बाद वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।

दो साल तक रही ऐसी हालत

इस हादसे के बाद अगले दो सालों तक शाहरुख की बहन ने न तो किसी से बात की थी और न ही वो रोई थीं। वो बस दिन भर आसमान की तरफ देखती रहती थीं।

स्विट्जरलैंड की वादियों में मौत से जंग

जब 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग चल रही थी, तब अचानक शहनाज की तबीयत बिगड़ गई थी। पहले तो उन्हें भारत के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तब शाहरुख अपनी बहन को इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए।

'मैं गम छिपाने के लिए दिन-रात काम करता हूं'

शाहरुख ने उस दौर को याद करते हुए कहा था, ‘मेरी बहन बच तो गई, लेकिन वो पिता को खोने के गम से कभी बाहर नहीं आ पाईं। उनका ये दर्द तब और दोगुना हो गया, जब 10 साल बाद हमारी मां का भी साया सिर से उठ गया। मैं दिन-रात सिर्फ इसलिए काम करता हूं ताकि अपने दुखों को काम के पीछे छिपा सकूं। मैं अपनी बहन से बहुत प्यार करता हूं। मेरे बच्चे भी मुझसे या मेरी पत्नी से ज्यादा अपनी बुआ से प्यार करते हैं। आज अल्लाह का शुक्रिया कि वो पहले से बेहतर हैं, हमारे साथ हैं। आपको पता है मेरी बहन बहुत ग्राउंडेड है। मैं उनकी तरह कभी नहीं बन सकता।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।