जेल, एक्सीडेंट और एयर होस्टेस…; शाहरुख खान के फैन हैं तो इन शब्दों से पहचानिए उनकी फिल्म का नाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shahrukh khan Fans: आप भी शाहरुख खान के फैन हैं? तो चलिए एक गेम खेलते हैं। मैं आपको तीन शब्दा दूंगी और आपको इन तीन शब्दों से उनकी फिल्म का नाम गेस करना होगा। 

जेल, एक्सीडेंट और एयर होस्टेस…; शाहरुख खान के फैन हैं तो इन शब्दों से पहचानिए उनकी फिल्म का नाम

अगर आप खुद को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन मानते हैं, तो आपके लिए एक छोटा-सा चैलेंज है। हम आपको तीन हिंट दे रहे हैं—जेल, खतरनाक एक्सीडेंट और एक एयर होस्टेस। इन तीन शब्दों का शाहरुख खान की एक फिल्म से गहरा कनेक्शन है। क्या आप उस फिल्म का नाम गेस कर सकते हैं? चलिए एक हिंट देते हैं, ये शाहरुख खान की सुपरहिट साइको थ्रिलर फिल्म है

फिल्म का नाम

अगर आपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हैं और अभी भी उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको इसका सही जवाब बताते हैं। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अंजाम' है।

जब राहुल के जुनून ने पार की थीं सारी हदें

'डर' और 'बाजीगर' के बाद 'अंजाम' शाहरुख खान के शुरुआती करियर की वो फिल्म थी, जिसने दर्शकों के दिलों में उनका खौफ पैदा कर दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने विजय अग्निहोत्री नाम के एक अमीर और बिगड़ैल लड़के का किरदार निभाया था, जो माधुरी दीक्षित (शिवानी) के प्यार में इस कदर पागल हो जाता है कि उसका जुनून तबाही का रूप ले लेता है।

कैसे जुड़ते हैं ये तीन शब्द?

एयर होस्टेस: फिल्म की कहानी की शुरुआत ही यहीं से होती है। माधुरी दीक्षित का किरदार (शिवानी) एक एयर होस्टेस का होता है, जिससे विजय (शाहरुख खान) को पहली नजर में प्यार हो जाता है।

एक्सीडेंट: जब शिवानी, विजय के प्यार को ठुकराकर किसी और से शादी कर लेती है, तो विजय का पागलपन शुरू होता है। वह शिवानी के पति (दीपक तिजोरी) का एक भयानक एक्सीडेंट करवा देता है और बाद में उसे अस्पताल में ही मार डालता है।

जेल: विजय की दास्तां यहीं खत्म नहीं होती। वह शिवानी को एक झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देता है, जहां शिवानी को भारी प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

कहानी अभी बाकी है

फिल्म का सेकंड हाफ पूरी तरह से बदले पर आधारित है। जेल से छूटने के बाद शिवानी एक-एक करके विजय से उसके उन सभी गुनहगारों का बदला लेती है जिन्होंने उसकी जिंदगी तबाह की थी। फिल्म का क्लाइमेक्स आज भी बॉलीवुड के सबसे वायलेंट और थ्रिलिंग क्लाइमेक्स में से एक माना जाता है।

अवॉर्ड

इस फिल्म में अपनी शानदार और खौफनाक एक्टिंग के लिए शाहरुख खान को उस साल 'फिल्मफेयर बेस्ट विलेन' का अवॉर्ड भी मिला था। हो सकता है आपने ये फिल्म न देखी हो, लेकिन इसका गाना 'चने के खेत में' जरूर सुना होगा। ये गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।